{"_id":"63c43702eccb77350e2b3e22","slug":"accused-of-raping-cousin-arrested-sent-to-jail-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मौसेरी बहन से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मौसेरी बहन से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
Sun, 15 Jan 2023 10:55 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 15 Jan 2023 10:55 PM IST
सार
अलीगढ़ में गोंडा थाना क्षेत्र के गांव कलुआ निवासी दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। युवक पर अपनी मौसेरी बहन के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है।
विज्ञापन
दुष्कर्म प्रतीकात्मक
- फोटो : social media
विस्तार
अलीगढ़ में गोंडा थाना क्षेत्र के गांव कलुआ निवासी दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने रविवार को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। युवक पर मौसरी बहन के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी उमेशचंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी पर इगलास के एक गांव निवासी मौसेरी बहन के साथ दुष्कर्म का आरोप था। पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराते बताया था कि आरोपी ने उसकी नाबालिग बेटी को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो भी बना ली और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
आरोपी तभी से फरार था। रविवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी हरीश को गांव कलुआ स्थित उसके घर से दबोचकर जेल भेज दिया गया है।