{"_id":"669d4ede9f0f6e01fc046618","slug":"accused-of-raping-by-luring-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aliagrh News: झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aliagrh News: झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
Sun, 21 Jul 2024 11:40 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 21 Jul 2024 11:40 PM IST
सार
पीड़िता के अनुसार करीब दो साल पहले मोबाइल के जरिए एक युवक से संपर्क हो गया। उसने पति से तलाक लेकर शादी करने का झांसा दिया। युवक का बड़ा भाई परिजनों से मिलाने की बात कहकर सिकंदराराऊ ले गया, वहां पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ शहर निवासी एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है। साथ ही उसके भाई, दोस्त पर दुष्कर्म की कोशिश करने और आरोपी की पत्नी पर दुष्कर्म में सहयोग करने का आरोप मढ़ा है। मामले में एसएसपी के आदेश पर चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
पीड़िता के अनुसार वह शादीशुदा है और 16 साल का बेटा है। वर्ष 2017 से पति से कोई संबंध नहीं है। करीब दो साल पहले मोबाइल के जरिए एक युवक से संपर्क हो गया। उसने पति से तलाक लेकर शादी करने का झांसा दिया। 22 जून की शाम उक्त युवक का बड़ा भाई परिजनों से मिलाने की बात कहकर सिकंदराराऊ ले गया, वहां पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
इसके बाद 24 जून को दोबारा अकराबाद टोल प्लॉजा के पास बुलाया और एक फार्म हाउस में ले जाकर दुष्कर्म किया। उस दौरान आरोपी के भाई व दोस्त ने भी दुष्कर्म की कोशिश की। आरोपी की पत्नी ने सहयोग किया। मामले में देवेंद्र व धीरेंद्र पुत्रगण ओमपाल, रीना उर्फ रेनू निवासी अमृतपुर मिसी थाना सिकंदराराऊ और गौरव के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन