{"_id":"694ef3884ce6bdc24f025ee0","slug":"accused-of-embezzling-government-grants-dm-handed-over-the-investigation-to-cdo-aligarh-news-c-64-1-sali1007-102508-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सरकारी अनुदान हड़पने का आरोप, डीएम ने जांच सीडीओ को सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सरकारी अनुदान हड़पने का आरोप, डीएम ने जांच सीडीओ को सौंपी
विज्ञापन
हरवंशी एग्रो फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के डायरेक्टर पर गंभीर आरोप लगे हैं। उन पर प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर कागजात लेकर ट्रैक्टर निकालने और सरकारी अनुदान के आठ लाख रुपये की हेराफेरी करने का आरोप है। शिकायत पर जिलाधिकारी ने जांच मुख्य विकास अधिकारी को सौंप दी है।
चंदो निवासी पैंठ गांव मुरसान का कहना है कि उन्होंने 12 नवंबर को उप कृषि निदेशक हाथरस को शिकायत पत्र दिया था। इसमें कहा था कि डायरेक्टर ने कंपनी के ट्रैक्टर का अकेले उपयोग किया। तीन व चार अप्रैल को आठ लाख रुपये का अनुदान स्वयं निकाल कर हड़प लिया। जिससे समूह के उद्देश्य खत्म हो गए। कंपनी के अन्य डायरेक्टरों और समूह के सदस्यों को इसकी जानकारी नहीं दी गई। चंदो का आरोप है कि डायरेक्टर ने उनसे प्रधानमंत्री आवास बनवाने की बात कहकर कागजात लिए थे।
उप कृषि निदेशक द्वारा 24 नवंबर को इस मामले की जांच की गई थी। शिकायतकर्ता चंदो का कहना है कि इस जांच में डायरेक्टर को बचाने का प्रयास किया गया। बिना किसी निष्कर्ष के शिकायत का निस्तारण कर दिया गया और डायरेक्टर को क्लीन चिट दे दी गई। चंदो ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि वे अपने स्तर पर मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करें। जनता दर्शन में मिली इस शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने मामले की जांच सीडीओ को सौंप दी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -