फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Accused of breaking into the house and throwing the woman into a pan of boiling oil.

Aligarh News: घर में घुसकर महिला को खौलते तेल की कढ़ाही में पटकने का आरोप

Tue, 17 Jun 2025 01:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Accused of breaking into the house and throwing the woman into a pan of boiling oil.
थाना टप्पल के ग्राम लालपुर रैयतपुर में रविवार रात कुछ लोगों ने एक घर के सदस्यों पर हमला बोल दिया। आरोप है कि इस दौरान एक महिला को पकवान बनाने वाली खौलते तेल की कढ़ाही में पटक दिया, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई। महिला को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन

गांव के सत्यप्रकाश ने थाना पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि रविवार की रात काली माता मंदिर पर देवी जागरण का आयोजन किया जा रहा था। जागरण पार्टी व रिश्तेदारों के लिए मेरे घर पर खाने की तैयारी की जा रही थी। इस दौरान रिश्तेदारों के आने पर मेरा बेटा अमन गांव निवासी जुगेंद्र की दुकान से कोल्ड ड्रिंक लेने गया था। वहां पर पहले से मौजूद गांव के ही एक युवक ने मेरे बेटे से उसका नाम पूछा तथा गाली-गलौज करते हुए उससे अभद्रता करने लगे। अमन उनसे बचकर घर वापस आ गया, जिसका पीछा करते करते कई महिला-पुरुष हमारे घर पर आ गए और बेटे को घर से खींचकर पीटने लगे। विरोध करने पर नामजदों ने मेरी वृद्ध मां, पत्नी, सात वर्षीय बच्चे व अन्य स्वजनों को पीटा। इस बीच दो हमलावरों ने मेरी चाची मूर्ति देवी को पकवान बनाने वाली खौलते तेल की कढ़ाई में उठाकर पटक दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई हैं। पकवान बना रहा हलवाई प्रदीप भी झुलस गया। उक्त लोगों ने मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन

दोषी लोगों पर कठोरतम कार्रवाई होगी- सीओ

इस मामले में क्षेत्राधिकारी वरुण कुमार ने बताया कि ग्राम लालपुर में बीती रात एक जागरण के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था, जिसमें मुख्य रूप से जाट और बढ़ई समाज के लोग सम्मलित थे। इस दौरान जाट समाज के एक व्यक्ति द्वारा मदिरा पान करने के उपरान्त कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर बढ़ई समाज के कुछ लोगों द्वारा आपस में कहासुनी हो गई, जिसमें परिणामस्वरुप एक महिला के ऊपर कढ़ाई का तेल गिर गया, जिसमें उस महिला को चोट आईं। महिला का तत्काल प्रभाव से मेडिकल कराने के उपरान्त तहरीर प्राप्त कर उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। शीघ्र ही दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी, मौके पर शांति है। महिला का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed