फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   accused arrested in opened fire

Aligarh: एएमयू में फायरिंग करने वाले ने कार से की भागने की कोशिश, सर्किल से दौड़ाकर दबोचा, विवि में ही छिपा था

Sat, 10 May 2025 07:03 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 10 May 2025 07:03 AM IST
सार

पुलिस एएमयू सर्किल पर लग गई। तभी एक कार में आरोपी आता दिखा। पहले उसकी कार सर्किल पर रोकने का प्रयास हुआ। मगर वह तेजी से गाड़ी लेकर ठंडी सड़क की ओर भागा। मगर टीम ने उसकी गाड़ी को घेर लिया।

विज्ञापन
accused arrested in opened fire
एएमयू - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में सक्रिय रहकर अपराध करने वाले अपराधी मयंक ठाकुर को 9 मई दोपहर पुलिस ने एएमयू सर्किल से दौड़ाकर दबोच लिया। पकड़े जाने के समय वह एएमयू से ही कार में सवार होकर निकल रहा था। मुखबिरी पर पहले से लगी पुलिस ने उसे घेर लिया। हालांकि उसने कार सहित भागने की कोशिश की। मगर ठंडी सड़क पर उसे पकड़ लिया गया।

विज्ञापन


ये घटना बीते माह 26 तारीख की है। क्वार्सी शताब्दी नगर का एएमयू का बीएएलएलबी छात्र वरुण कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया था कि वह मौलाना आजाद लाइब्रेरी की पार्किंग में खड़ी अपनी स्कूटी लेकर निकल रहा था। तभी सफेद रंग की स्कॉर्पियो गलत दिशा से आकर वहां रुकी। इस पर वरुण ने उसे टोक दिया। 
विज्ञापन


तभी उसमें से एक युवक बाहर निकला व हाथ में पिस्टल लेकर बोला कि तू हमें जानता नहीं। हमारा नाम मयंक ठाकुर है। यह कहते हुए युवक ने फायरिंग कर दी। इस घटना के संबंध में मुकदमे के आधार पर जब सीसीटीवी देखे गए तो अपराधी की पहचान धनीपुर के मयंक ठाकुर के रूप में हुई जो इस घटना से दस दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था। उस पर गैंगस्टर आदि के कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएमयू में ही छिपा था, निकलते ही दबोचा
इधर, उसे पकड़ने के लिए एसओजी व सर्विलांस टीम लगी थी। 9 मई को उसके एएमयू से निकलकर कचहरी वारंट तुड़वाकर जेल लाने की खबर थी। इस सूचना पर टीम एएमयू सर्किल पर लग गई। तभी एक कार में वह आता दिखा। पहले उसकी कार सर्किल पर रोकने का प्रयास हुआ। मगर वह तेजी से गाड़ी लेकर ठंडी सड़क की ओर भागा। मगर टीम ने उसकी गाड़ी को घेर लिया। पकड़ कर थाने लाया गया। उससे पूछताछ की जा रही है। एसपी सिटी एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने उसे पकड़े जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि शनिवार को उसे जेल भेजा जाएगा। वह एएमयू फायरिंग व गैंगस्टर में वांछित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed