फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Accused arrested for trying to rape girl student in school bus

स्कूल बस में छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 13 Jul 2022 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for trying to rape girl student in school bus
छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश का आरोपी। - फोटो : PISAWA
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दसवीं की छात्रा संग दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी स्कूल बस चालक को पुलिस ने सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार सुबह उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बीते शनिवार को दसवीं की छात्रा के साथ स्कूल बस चालक ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। विरोध करने पर चालक ने छात्रा को बस से कुचलने की कोशिश की थी। पीड़ित छात्रा ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। परिजनों ने बताया था कि छात्रा जट्टारी के एक स्कूल में पढ़ती है। शनिवार को वह स्कूल बस में बैठकर पढ़ने गई थी। छुट्टी के बाद सभी बच्चे स्कूल बस से वापस लौट रहे थे। छात्रा ने बताया कि वह घर तक आने पर बस में अकेली रह गई थी। इसी दौरान चालक उससे छेड़खानी करने लगा। छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह छात्रा बस से नीचे उतर आई तो चालक ने उसे बस से कुचलने की कोशिश की थी। थाना प्रभारी नारायणत्त तिवारी ने बताया कि छात्र से छेड़खानी व दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी अनूप निवासी डेटा खुर्द को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed