फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Accused arrested after 14 years

Aligarh: 14 साल पहले पुलिस अभिरक्षा से भागा 50 हजार का इनामी दबोचा, भांजी के पति कर दी थी हत्या

Wed, 15 Apr 2026 02:36 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Wed, 15 Apr 2026 02:36 AM IST
सार

आरोपी के बहन की बेटी (भांजी) ने प्रेम विवाह कर लिया था। इस बात से नाराज होकर आरोपी ने भांजी के पति को गोली मार दी, जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी।

विज्ञापन
Accused arrested after 14 years
आरोपी रजनीश उर्फ राजेश - फोटो : पुलिस

विस्तार

एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) व जीआरपी अलीगढ़ ने संयुक्त रूप से 14 साल पहले रेलवे स्टेशन से पुलिस अभिरक्षा से भागे आरोपी को 14 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पुलिस स्तर से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी पुलिस से बचने के लिए कभी दिल्ली तो कभी राजस्थान में रह रहा था। वर्तमान में वह मथुरा में ठिकाना बदलकर रह रहा था। जहां से उसे पुलिस ने दबोच लिया।

विज्ञापन


बरेली एसटीएफ को मिला था इनपुट
बरेली एसटीएफ फील्ड इकाई के एसपी अब्दुल कादिर के नेतृत्व वाली टीम को जानकारी मिली कि वर्ष 2012 में न्यायालय में पेशी के दौरान अलीगढ़ जंक्शन से पुलिस अभिरक्षा से भागा आरोपी मथुरा में कहीं पहचान बदलकर रह रहा है। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। इस सूचना पर एसटीएफ के उपनिरीक्षक धूम सिंह व जीआरपी अलीगढ़ के प्रभारी निरीक्षक विकास कुमार सक्सेना के नेतृत्व वाली टीम ने आरोपी रजनीश उर्फ राजेश उर्फ चंद्रभान निवासी कजरौठ, थाना इगलास को दबोच लिया। वह वर्तमान में जनपद मथुरा में गिर्राजधाम काॅलोनी, महोली रोड पर अपनी पहचान बदल कर रह रहा था।

विज्ञापन

प्रेम विवाह करने पर मार दिया था भांजी का पति
पुलिस पूछताछ में आरोपी रजनीश उर्फ राजेश ने पूछताछ में बताया कि उसने बंगलूरू से बी-फार्मा किया और वह रुड़की में नौकरी कर रहा था। इसी दौरान उसे जानकारी हुई कि उसकी बहन की बेटी (भांजी) ने प्रेम विवाह कर लिया है। इस बात से नाराज होकर उसने भांजी के पति सोनू चौहान को गोली मार दी, जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। इस संबंध में थाना सिविल लाइंस, जनपद मुरादाबाद में वर्ष 2010 में मुकदमा दर्ज हुआ था। जिला जेल मुरादाबाद में निरुद्ध रहने के दौरान ही उसकी पत्नी ने इगलास में न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में दहेज उत्पीड़न का एक परिवाद दर्ज करा दिया था।

पेशी के दाैरान हो गया था फरार
आठ अगस्त 2012 को जिला जेल मुरादाबाद से न्यायिक मजिस्ट्रेट इगलास की अदालत में पेशी के लिए पुलिस अभिरक्षा में जा रहा था। तभी अलीगढ़ जंक्शन पर ट्रेन से उतरने के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। इस मामले में जीआरपी अलीगढ़ जंक्शन पर मुकदमा दर्ज हुआ। आरोपी के लगातार फरार होने के बाद पुलिस स्तर से उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि फरारी के दौरान वह अपनी पहचान छिपाकर पहले नई दिल्ली फिर राजस्थान व वर्तमान में जनपद मथुरा में रह रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed