{"_id":"6212926d90db194d0a11686d","slug":"accident-aligarh-news-ali285586543","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : कैंटर की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : कैंटर की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना मडराक क्षेत्र में के गांव अहमदपुर के पास शनिवार देर रात बाइक सवार छात्र को कैंटर ने रौंद दिया। हादसे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे छात्र की मौत हो गई। वह अपनी फुफेरी बहन की शादी में शामिल होकर गोंडा से घर लौट रहा था। हादसे के बाद आरोपी कैंटर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
तरुण कुमार (18) पुत्र कमल सिंह निवासी गांव कमालपुर गांधी पार्क एक निजी कॉलेज में कक्षा 12वीं का छात्र था। परिवार में दो भाइयों में वह सबसे बड़ा था। परिजनों ने बताया कि शनिवार को वह अपनी फुफेरी बहन की शादी में गोंडा के गांव बीठना गया था। देर रात बाइक से घर लौट रहा था। तभी थाना मडराक के गांव अहमदपुर के पास पहुंचा ही था कि तभी पीछे से तेज गति से आ रहे कैंटर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक से गिरकर कैंटर के अगले पहिये के नीचे आ गया। हादसे में तरुण की मौके पर ही मौत हो गई। मौका देखकर आरोपी चालक फरार हो गया। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।