फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Accident

अलीगढ़ : कैंटर की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत

Mon, 21 Feb 2022 12:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
Accident
थाना मडराक क्षेत्र में के गांव अहमदपुर के पास शनिवार देर रात बाइक सवार छात्र को कैंटर ने रौंद दिया। हादसे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे छात्र की मौत हो गई। वह अपनी फुफेरी बहन की शादी में शामिल होकर गोंडा से घर लौट रहा था। हादसे के बाद आरोपी कैंटर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

तरुण कुमार (18) पुत्र कमल सिंह निवासी गांव कमालपुर गांधी पार्क एक निजी कॉलेज में कक्षा 12वीं का छात्र था। परिवार में दो भाइयों में वह सबसे बड़ा था। परिजनों ने बताया कि शनिवार को वह अपनी फुफेरी बहन की शादी में गोंडा के गांव बीठना गया था। देर रात बाइक से घर लौट रहा था। तभी थाना मडराक के गांव अहमदपुर के पास पहुंचा ही था कि तभी पीछे से तेज गति से आ रहे कैंटर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक से गिरकर कैंटर के अगले पहिये के नीचे आ गया। हादसे में तरुण की मौके पर ही मौत हो गई। मौका देखकर आरोपी चालक फरार हो गया। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed