{"_id":"6331f36c99084f52681b7a04","slug":"abvp-workers-jammed-for-the-arrest-of-the-accused-mursan-news-ali3012832173","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: छात्र से मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज एबीवीपी कार्यकर्ता, सड़क को कर दिया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: छात्र से मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज एबीवीपी कार्यकर्ता, सड़क को कर दिया जाम
Tue, 27 Sep 2022 12:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:16 AM IST
सार
एबीवीपी कार्यकर्ता अन्य छात्रों के साथ मिलकर मुरसान कोतवाली के सामने मथुरा बरेली मार्ग पर बैठ गए और करीब एक घंटे तक सड़क को जाम कर दिया। मौके पर जब एएसपी पहुंचे तो उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों से बातचीत कर 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी की बात कहकर लोगों को सड़क से उठाया और जाम खुलवाया।
विज्ञापन
मुरसान कोतवाली में छात्रों के साथियों से बातचीत करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेपी डिग्री कॉलेज कोटा मुरसान पर सोमवार को छात्र के साथ हुई मारपीट के बाद गिरफ्तारी न होने से नाराज एबीवीपी संगठन व अन्य छात्रों ने मुरसान कोतवाली के सामने मथुरा बरेली मार्ग पर बैठ गए और करीब एक घंटे तक सड़क को जाम कर दिया। जाम की सूचना पर जिले के कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। लेकिन सभी लोग संगठन के लोगों को समझाने में विफल रहे।
विज्ञापन
करीब एक घंटे बाद मौके पर जब एएसपी पहुंचे तो उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों से बातचीत कर 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी की बात कहकर लोगों को सड़क से उठाया और जाम खुलवाया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान संगठन के लोगों ने एसडीएम सदर, सीओ सदर की गाड़ियों को भी थाने में अंदर घुसने नहीं दिया।
विज्ञापन
इस दौरान कुछ लोग सीओ सदर की गाड़ी के ऊपर चढ़ गए और पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। कुछ लोगों के समझाने पर संगठन के लोग गाड़ी से उतर कर फिर से सड़क पर बैठ गए। इस दौरान सीओ सिटी से संगठन के लोगों की काफी नोकझोंक भी हुई है।
विज्ञापन