फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ABVP worker works for nation build: Jagdish

देश निर्माण का कार्य करता है एबीवीपी कार्यकर्ता : जगदीश

Sat, 19 Dec 2020 01:05 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
ABVP worker works for nation build: Jagdish
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा प्रांत अभ्यास वर्ग कार्यक्रम को संबोधित करते पदाधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक जगदीश ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता रोजगार के साथ-साथ देश निर्माण का कार्य करता है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रचारक शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन रामघाट रोड स्थित उत्सव गार्डन में किया गया है। उन्होंने कहा कि परिषद के अंदर राष्ट्रवाद एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का पाठ पढ़ाया जाता है। परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल में सेवा कार्य कर सिद्ध कर दिया कि परिषद कार्यकर्ता विषम परिस्थितियों में भी 24 घंटे कार्य करने में सक्षम है।
विज्ञापन

कोरोना काल में कार्यकर्ताओं ने 5631 यूनिट रक्तदान किया। इससे पूर्व क्षेत्रीय प्रचारक जगदीश, परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अमित अग्रवाल एवं प्रांतीय मंत्री बल्देव चौधरी सीटू ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन सत्र का शुभारंभ किया। क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज निखरा, प्रांत संगठन मंत्री जयकरण सिंह, प्रांत प्रमुख डॉ. राकेश चतुर्वेदी, सुधाकर शर्मा, राजीव यादव, डॉ. पुष्पेंद्र पचौरी, गौरी दुबे आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed