फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Absconding inspector arrested in police station shooting

कोतवाली गोलीकांड: फरार दरोगा गिरफ्तार, 20 हजार का था इनाम घोषित, सरेंडर करने आते समय दबोचा

Sat, 16 Dec 2023 02:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 16 Dec 2023 02:34 PM IST
सार

8 दिसंबर को हुए गोलीकांड के बाद से भुजपुरा चौकी पर तैनात गाजियाबाद निवासी दरोगा गायब था। पुलिस ने दरोगा पर मुकदमा के आधार पर गैर जमानती वारंट, 20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। साथ में पोस्टर जारी कराए गए। आखिरकार दरोगा गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
Absconding inspector arrested in police station shooting
दरोगा मनोज शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अलीगढ़ में कोतवाली गोलीकांड के आरोपी दरोगा मनोज शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरोगा पर 20 हजार का इनाम भी घोषित हो चुका था। दरोगा ने 15 दिसंबर को ही जमानत अर्जी दायर की गई थी। 8 दिसंबर को दरोगा के हाथ से कोतवाली में सरकारी पिस्टल से फायर हुआ था, जिसमें एक महिला घायल हो गई थी।  महिला की दो दिन पहले ही उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि फरार दरोगा अपनी कार से कोर्ट में सरेंडर करने आ रहा था। अलीगढ़ के सारसौल चौराहे से पुलिस ने दरोगा को गिरफ्तार कर लिया। दरोगा ने जमानत के लिए भी अर्जी दायर की हुई थी।
विज्ञापन


इशरत निगार कोतवाली के तुर्कमान गेट चौकी क्षेत्र के हड्डी गोदाम इलाके के बुजुर्ग हार्डवेयर/ताला व्यापारी शकील खां की पत्नी थी और वह पासपोर्ट सत्यापन के सिलसिले में बेटे ईशान संग 8 दिसंबर को कोतवाली गई थीं। दोपहर करीब ढाई बजे के आसपास वे मुंशियाने में पहुंचकर वहां मौजूद मुंशी (कार्यालय पुलिसकर्मी) से बात कर रही थीं। तभी मुंशी ने वहां दरोगा मनोज शर्मा को मालखाने से उनकी सर्विस पिस्टल निकालकर दी। दरोगा ने वहीं खड़े-खड़े पिस्टल को चेक करते हुए फायर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे पिस्टल का चैंबर खाली होने का अंदेशा था, लेकिन गोली थी, जो सीधे दरवाजे की ओर खड़ी महिला इशरत निगार की कनपटी के पास गर्दन पर जा लगी। गोली लगते ही वह नीचे गिर गई। तभी से उनका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। मंगलवार को डॉक्टरों ने दो घंटे प्रयास कर उनके सिर का ऑपरेशन कर सफाई की थी। इशरत निगार पहले ही दिन से होश में नहीं आई और कोमा जैसी स्थिति में थी। बुधवार दोपहर से ही इशरत निगार की हालत बिगड़ने लगी और देर रात करीब दस बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।


8 दिसंबर को हुए गोलीकांड के बाद से भुजपुरा चौकी पर तैनात गाजियाबाद निवासी दरोगा गायब था। पुलिस ने दरोगा पर मुकदमा के के आधार पर गैर जमानती वारंट, 20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। साथ में पोस्टर जारी कराए गए। पुलिस की दो टीमें पश्चिमी यूपी के आगरा, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फर नगर, सहारनपुर, शामली व एनसीआर के अलावा उत्तराखंड तक में डेरा डाले रहीं। कई रिश्तेदार व दोस्त हिरासत में भी लिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed