फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ABRC and NPRC regine in against of prerna app

खैर में एबीआरसी, एनपीआरसी ने दिया अतिरिक्त पद से इस्तीफा

Tue, 03 Sep 2019 02:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
ABRC and NPRC regine in against of  prerna app
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

प्रेरणा एप के विरोध में लामबंद प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर सोमवार को खैर में एबीआरसी और सभी एनपीआरसी (संकुल प्रभारियों) ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। इतना ही नहीं प्रेरणा एप के प्रशिक्षण के दौरान हूटिंग करते हुए विरोध शुरू कर दिया जिससे प्रशिक्षण शुरू होने से पहले ही बोरिया बिस्तर बंध गया।

विज्ञापन


संगठन के प्रांतीय आह्वान पर खैर के एबीआरसी मनोज भारद्वाज, नरेंद्र शर्मा, विनय चक्रवर्ती, सुधीर चौहान, एनपीआरसी ललित चौधरी, संजय वर्मा, प्रदीप कुमार शर्मा, हरेंद्र रावत, अनुज शर्मा, कामेश शर्मा, राजेंद्र उपाध्याय, विमल प्रताप, अजय चौधरी, भुवनेश चौहान, पंकज शर्मा, देवकुमार, संजीव महेश्वरी आदि ने अपने संकुल प्रभारी के पद से इस्तीफा दे दिया। इन लोगों ने प्रेरणा एप के विरोध में नारेबाजी की।
विज्ञापन


बाद में दोपहर डेढ़ बजे से बीआरसी कार्यालय में प्रेरणा एप को लेकर पहले से प्रस्तावित प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचकर हूटिंग, हंगामा किया। हालांकि प्रशिक्षण के लिए बहुत कम संख्या में शिक्षक पहुंचे थे लेकिन विरोध करने वाले शिक्षकों के पहुंचने के बाद प्रशिक्षण की शुरुआत तक न हो सकी। शिक्षकों ने कहा कि यह सम्मान की लड़ाई है। किसी भी दशा में प्रेरणा एप को स्वीकार नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed