फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A young man's condition worsened within 18 hours of being bitten by a dog.

Aligarh News: कुत्ते के काटने से युवक की 18 घंटे में ही हालत बिगड़ी

Mon, 22 Dec 2025 02:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Mon, 22 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
A young man's condition worsened within 18 hours of being bitten by a dog.
क्षेत्र के गांव उटबारा में युवक को आवारा कुत्ते के काटने के 18 घंटे के बाद ही उसकी हालत बिगड़ गई, वह चीखने चिल्लाने लगा। परिजन उसे गंभीर हालत में चारपाई पर बांधकर सीएचसी लाए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे दिल्ली स्थित महर्षि वाल्मीकि संक्रामक रोग अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव उटबारा के रामकुमार उर्फ रामू (23) के परिजनों ने बताया कि रामू को 20 दिसंबर (शनिवार) शाम करीब 6:00 बजे गली में आवारा कुत्ते ने काट लिया, रामू ने घाव को धोकर घर पर ही प्राथमिक उपचार कर लिया और सुबह एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवा लेने की बात कही। परिजनों के मुताबिक रामकुमार उर्फ रामू रविवार दोपहर करीब 12:00 बजे खाना खाकर सीएचसी जाने की तैयारी कर रहा था, तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन

वह अजीबोगरीब हरकतें करने लगा, कुत्ते जैसी जीभ बाहर निकालना, खुद को काटने और परिजनों की ओर दौड़ना शामिल था। परिजनों ने उसे काबू में कर चारपाई से बांध दिया और गंभीर हालत में सीएचसी लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाना खाने के बाद युवक की हालत बिगड़ी
रामकुमार के पिता ऋषिपाल ने बताया कि खाना खाने तक वह बिल्कुल सामान्य था, लेकिन उसके बाद अचानक हालत खराब हो गई। सीएचसी में तैनात चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोहित भाटी ने स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली रेफर कर दिया। बताया गया है कि परिजन युवक को खुर्जा ले गए, जहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार आने पर देर रात परिजन उसे घर ले आए हैं। पीड़ित के चचेरे भाई राजकुमार ने बताया कि रामू को काटने वाला कुत्ता जिंदा है। वहीं घटना से गांव के लोगों में डर व्याप्त है, उन्होंने गांव के कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।

कुत्ता-बंदर काटे तो इलाज में देरी नहीं करें: डॉ. भाटी

इस मामले को लेकर डॉ. रोहित भाटी ने आमजन से अपील की कि यदि किसी को भी कुत्ता, बिल्ली या बंदर काट ले, तो उपचार में बिल्कुल भी देरी न करें। खैर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एंटी रेबीज इंजेक्शन 24 घंटे उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि सामान्य परिस्थितियों में इतनी जल्दी रेबीज के लक्षण नहीं दिखते, लेकिन यदि काटने वाला कुत्ता पहले से ही रेबीज संक्रमित या पागल अवस्था में हो, तो बीमारी का प्रभाव जल्दी दिखाई दे सकता है। इसलिए पशु के काटने के तुरंत बाद एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाना बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सीएचसी में कुत्ते काटे के रोजाना 30-40 मरीज आते हैं, जिनका उपचार करने के साथ रेबीज का इंजेक्शन लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed