फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A young man left bleeding after being shot in Aligarh Kalai village

Aligarh News: पहले दोस्त को गोली मारी, फिर ट्रैक्टर के शोरूम पर फायरिंग की, आरोपी फरार, दो हिरासत में

Mon, 19 Jan 2026 12:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 19 Jan 2026 12:26 PM IST
सार

यश किसी काम से ताला नगरी जा रहा था, तभी गांव कलाई में पीछे से बाइक पर सवार आए किशोर ने बाइक में टक्कर मारकर उसे गिरा दिया। इसके बाद उसके सीने में गोली मार दी।

विज्ञापन
A young man left bleeding after being shot in Aligarh Kalai village
लहूलुहान अवस्था में मेडिकल ले जाते परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के रामघाट रोड के एक दबंग किशोर (बाल अपचारी) ने 19 जनवरी को फायरिंग की तीन दुस्सासिक घटनाओं को अंजाम दिया। पहले उसने हरदुआगंज क्षेत्र में अपने दोस्त यश के सीने में गोली मार दी और भागते समय एक मकान पर भी फायर किया। इसके सवा घंटे बाद गांधीपार्क क्षेत्र में बौनेर के पास ट्रैक्टर शोरूम पर रंगदारी से जुड़ी पुरानी रंजिश में दो राउंड फायरिंग की और भाग गया।

विज्ञापन


शोरूम पर वह फायरिंग करते सीसीटीवी में कैद हुआ है। खबर पर हरकत में आई पुलिस ने धरपकड़ अभियान शुरू करते हुए आरोपी के दो साथियों को हिरासत में लिया है। घटनाक्रम के अनुसार गांव दाऊदपुर का यश जैन व उसी के गांव का एक किशोर आपस में दोस्त हैं। दोनों आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं। 
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब 11 बजे यश किसी काम से ताला नगरी जा रहा था, तभी गांव कलाई में पीछे से बाइक पर सवार आए किशोर ने बाइक में टक्कर मारकर उसे गिरा दिया। इसके बाद उसके सीने में गोली मार दी। बचने के लिए घायल यश ने आरोपी को बंबे में धक्का दिया। किशोर अपनी बाइक छोड़ यश की बाइक लेकर भाग गया। भागते समय उसने गांव के बाहर एक मकान पर भी फायरिंग की। 

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित

इसकी सूचना पर पहुंची हरदुआगंज पुलिस ने जांच की तो पाया कि दोनों दोस्त हैं। किशोर उम्र से ही दोनों पर अपराध दर्ज हुए हैं। अब डेढ़ माह पहले दोनों में किसी बात पर झगड़ा हो गया। इसी झगड़े में कुछ समय पहले दोनों में मारपीट भी हुई, जिसमें यश ने किशोर को पीट दिया। उसी की रंजिश में उसने सोमवार को घात लगाकर हमला किया। 


रंगदारी के लिए ट्रैक्टर शोरूम संचालक पर दूसरी बार की फायरिंग

इस घटना के बाद हरदुआगंज पुलिस आरोपी किशोर को तलाश ही रही थी कि सवा बारह बजे कंट्रोल रूम को गांधीपार्क इलाके में बौनेर के पास सोनालिका ट्रैक्टर शोरूम पर फायरिंग की खबर मिली। यहां खबर पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो हरदुआगंज में फायरिंग का आरोपी ही यहां सीसीटीवी  कैमरे में फायरिंग करते पाया गया। 

सीओ द्वितीय व एसपी देहात भी पहुंच गए। इस संबंध में शोरूम संचालक हरदुअगांज के गांव शाहपुर के विकास उर्फ विक्की चौधरी ने गांधीपार्क में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में उन्होंने कहा है कि आरोपी उनसे दो लाख रुपये प्रतिमाह की रंगदारी मांगता है। इसी खुन्नस में वह उनके शोरूम पर दो साथियों संग आया। उसने आते ही कर्मचारी से विक्की के विषय में पूछा और तमंचे से ताबड़तोड़ दो फायर किए। इसके बाद साथियों संग भाग गया। 
विक्की के अनुसार इससे पहले भी उसने 10 जून 2024 की रात हरदुआगंज में फॉरच्यूनर सवार विक्की चौधरी पर फायरिंग की थी। उस समय बाजार में खड़ी बाइक को हटवाने के लिए हॉर्न बजाया था, जिसको लेकर दोनों के बीच तनातनी हुई और इसके बाद फायर झोंक डाला। उसमें भी रिपोर्ट दर्ज हुई थी। विक्की व उनके परिवार के जिले में चार शोरूम हैं। विक्की का भाई निधिश इस बार धनीपुर से ब्लॉक प्रमुख पद के दावेदार है। 

आरोपी बाल अपचारी ने पहली घटना को दोस्ती में हुई खुन्नस में व दूसरी को प्लान बनाकर पुरानी रंजिश में अंजाम दिया है। दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तीन टीमें उसे तलाश रही हैं। उसके दो साथी हिरासत में लिए गए है।-अमृत जैन, एसपी देहात

बाल अपचारी व घायल पर साथ-साथ अपराध दर्ज

अलीगढ़ पुलिस रिकार्ड के अनुसार हमलावर किशोर व उसके घायल दोस्त व एक अन्य साथी किशोर उम्र से अपराध कर रहे हैं। दोनों पर कई मामले दर्ज हैं। 

जरायम की दुनिया में मुकाम बनाने की हसरत लिए ये अपराध शुरू किए। शुरुआत में पुलिस ने किशोर उम्र की नादानियां जानकर सख्ती नहीं की लेकिन जब संगीन अपराधों के मामले सामने आए तो इनके विरुद्ध अपराध पंजीकृत हुए। हमलावर किशोर पर वर्ष 2024 से पिछले माह दिसंबर तक आठ मामले संगीन धाराओं में दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, बलवा, गाली गलौज, धमकाना, चौथ वसूली, जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं। एक मामला 23 दिसंबर 2025 को लूट का है। घायल यश जैन पर छह मामले दर्ज हैं। इनमें कुछ में वह आरोपी  का साथी है। 

कपड़ा व्यापारी से लूट में नहीं हुई कार्रवाई
गत 20 दिसंबर को आरोपी किशोर ने हरदुआगंज के कपड़ा व्यापारी शिवम कश्यप को पीटकर उससे रुपयों का बैग छीन लिया था। इस मामले में 23 दिसंबर को नामजद किशोर समेत उसके एक दोस्त और सात अज्ञात साथियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। मगर उसमें आज तक कार्रवाई नहीं हुई। 

किसी युवती को लेकर दोस्ती में हुई रार

हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई।  अब तक की पुलिस जांच में उजागर हुआ है कि बाल अपचारी व यश की दोस्ती में किसी युवती को लेकर रार उपजी है। दोनों उसपर डोरे डाल रहे हैं। इसी रार में इनमें झगड़ा शुरू हुआ।

अब जमानतियों पर शिकंजा 
किशोर होने का लाभ उठाकर लगातार अपराध कर रहे आरोपी के जमानतियों को अब पुलिस तलाशने में जुट गई है। तीन टीमें आरोपी की तलाश कर रही हैं, जबकि थाना पुलिस जमानतियों को पकड़कर उनपर शिकंजा कसने की तैयारी में जुटी हुई है।

पिता पर भी दर्ज थे हत्या आदि के अपराध
किशोर के पिता पर भी हत्या आदि के अपराध दर्ज थे। पुलिस रिकार्ड में वह सुपारी लेकर हत्या आदि के अपराध करता था। कुछ समय पहले उसके पिता की दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed