फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A young man hurt by misbehavior in his in-laws' house, consumed poison, died

ससुराल में बदतमीजी से आहत युवक ने खाया जहर, मौत

Tue, 02 Aug 2022 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
A young man hurt by misbehavior in his in-laws' house, consumed poison, died
हाथरस के सासनी क्षेत्र के युवक ने एटा स्थित ससुराल में हुई बदतमीजी से आहत होकर जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मूल रूप से हाथरस के सासनी क्षेत्र के गांव लौहर्रा का दो बच्चों का पिता 35 वर्षीय शैलेश मजदूरी करता था। परिजनों के अनुसार, पिछले दिनों उसकी पत्नी विवाद के बाद मायके चली गई थी। रविवार को शैलेश उसे बुलाने एटा अपनी ससुराल गया। जहां उसके साथ बदतमीजी हुई और पत्नी भी साथ नहीं आई। इसी से आहत होकर उसने घर आकर जहर खा लिया। इस पर उसकी तबियत बिगड़ी तो परिजन सासनी से यहां जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर आए। सोमवार को उसकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज की सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed