फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   two bikes collided with each other

Aligarh News: दो बाइक आपस में भिड़ीं, हादसे में युवक की मौत, साथी घायल

Tue, 18 Jun 2024 03:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Tue, 18 Jun 2024 03:28 AM IST
सार

दो युवक दोनों बाइक से गुरुग्राम जा रहे थे। मडराक में आगरा हाईवे पर नगला मंदिर पुल पर पीछे से आई दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया।

विज्ञापन
two bikes collided with each other
मृतक प्रदीप कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

17 जून की सुबह करीब पांच बजे आगरा हाइवे के नगला मंदिर पुल पर हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। साथ मौजूद परिवार का ही एक अन्य युवक घायल हाे गया। स्थानीय लोगों ने घायल को अलीगढ़ शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


गांव नगला सुम्मेर निवासी 23 वर्षीय प्रदीप कुमार और उनके परिवार के ही नरेंद्र पुत्र निहाल सिंह गुरुग्राम में नौकरी करते हैं। 17 जून की सुबह करीब चार बजे दोनों बाइक से गुरुग्राम जा रहे थे। मडराक में आगरा हाईवे पर नगला मंदिर पुल पर पीछे से आई दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में प्रदीप कुमार की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल नरेंद्र का अलीगढ़ शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शाम में प्रदीप के शव का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के पिता रामनरेश सिंह ने टक्कर मारने वाले बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed