{"_id":"67fd6c88518e285f7e0475c5","slug":"a-young-man-died-after-falling-into-a-drain-after-drinking-alcohol-aligarh-news-c-106-1-vgh1001-101080-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: शराब पीकर नाले में गिरे युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: शराब पीकर नाले में गिरे युवक की मौत
विज्ञापन
अकराबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत कटरा मलोई में शराब के नशे में धुत एक युवक की नाले में गिरकर मौत हो गई। थाना विजयगढ़ पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार कटरा मलोई निवासी विपिन (32) पुत्र मिंटू सिंह रविवार रात गांव में ही केशवदेव के बेटे की सगाई की दावत में गया था। रात 11 बजे तक लोगों ने उसे वहां देखा था। विपिन ने दावत में शराब पी थी। इसके बाद बाइक से वहां से चला। रास्ते में संतुलन बिगड़ने से वह नाले में गिर पड़ा। बाइक का आगे का हिस्सा टूट गया।
सुबह ग्रामीण अपने-अपने खेतों पर जा रहे थे तो नाले के बराबर एक बाइक व चप्पल दिखाई दी। नाले में युवक दिखाई दिया। भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस को बुला कर युवक को बाहर निकाला गया। नाले में पानी कम था, लेकिन कीचड़ ज्यादा था। विपिन कीचड़ में सन गया था। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। विपिन का शव देख कर परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तहसीलदार अवनीश कुमार व लेखपाल भी पहुंचे। विपिन के दो छोटे मासूम बच्चे हैं, उसकी शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी। पत्नी गुड़िया देवी, माता-पिता और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।