{"_id":"6a25df15da1fc4518a0e0adb","slug":"a-young-man-died-after-being-hit-by-a-high-tension-line-aligarh-news-c-297-1-ddu1001-102225-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से गई युवक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से गई युवक की जान
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव जिरौली में हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मामले में मृतक के परिजनों ने विद्युत विभाग की लापरवाही को हादसे का कारण बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
पश्चिम बंगाल के हावड़ा निवासी विनोद कुमार वाल्मीकि ने दादों थाने में दी तहरीर में बताया कि उनके 36 वर्षीय भाई जितेंद्र कुमार अपनी पत्नी सीमा देवी को लेने के लिए एक जून को गांव जिरौली स्थित ससुराल आए थे। रात में वह घर की छत पर सो रहे थे।
आरोप है कि रात करीब 10 बजे शौच के लिए उठते समय छत के ऊपर से गुजर रही जर्जर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई का आरोप है कि गांव से गुजर रही हाईटेंशन लाइन लंबे समय से जर्जर हालत में है और इसकी शिकायत कई बार की जा चुकी थी। अवर अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि छत के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार किसी बच्चे ने पकड़ लिया था, जिसे छुड़ाने के प्रयास में युवक की मौत हुई। थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।