{"_id":"6876ad158bb5e3414902afa7","slug":"a-young-man-crossing-the-road-died-in-an-accident-aligarh-news-c-114-1-sali1013-102148-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सड़क पार कर रहे युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सड़क पार कर रहे युवक की हादसे में मौत
Wed, 16 Jul 2025 01:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
हरदुआगंज थाने के गांव भोजपुर में सोमवार की रात पनैठी-कासगंज रोड पार करते समय एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
भोजपुर गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार (30) पुत्र अशोक कुमार ईंट भट्टे पर मजदूरी करते थे। सोमवार रात काम से लौटते समय टेंपो से गांव में उतरे। इसके बाद घर जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे तभी अज्ञात वाहन टक्कर मारकर निकल गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
खबर पाकर पहुंचे परिजन उसे पहले एक निजी अस्पताल फिर पंडित दीन दयाल उपाध्याय संयुक्त जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने धर्मेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। वह अपने पीछे दो मासूम बच्चों सहित पत्नी और मां मुन्नी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।