फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A young man committed suicide in Navman colony

Aligarh: पत्नी गई मायके, बच्चों को भी ले गई, बुलाने पर नहीं आई तो युवक ने कनपटी पर गोली मारकर की खुदकुशी

Mon, 16 Jun 2025 10:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 16 Jun 2025 10:25 PM IST
सार

नवल किशोर शराब पीने का आदी था। इससे पत्नी परेशान होकर अपने भाई के यहां चली गई। साथ में दोनों बच्चों को भी ले गई। नवल पत्नी को वापस बुलाने के लिए फोन कर रहे थे। 15 जून की रात उन्होंने कई बार पत्नी को फोन किया। इन्कार करने पर रात में गोली मार ली।

विज्ञापन
A young man committed suicide in Navman colony
खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के रोरावर क्षेत्र की नवमान कॉलोनी में पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध ठेकेदार नवल किशोर ने 15 जून रात खुद की कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 16 जून सुबह जब पिता ने कमरे से खून बहता देखा तो दंग रह गए। कॉलोनी के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो नवल किशोर की खून से लथपथ लाश मिली। उसकी कनपटी पर गोली लगी थी।

विज्ञापन


एसएचओ रोरावर शिवशंकर गुप्ता के अनुसार मूल रूप से लोधा के गांव खिरजरपुर जोशिया का नवल किशोर (40) ठेकेदारी करता था। वह परिवार के साथ नवमान कॉलोनी में मकान बनाकर रहता था। वह शराब पीने का आदी था। इससे पत्नी मनोज देवी परेशान रहती थी। इसी विवाद में तीन दिन पहले मनोज देवी गुस्से में अपने भाई के यहां मथुरा राया क्षेत्र के गांव बसेले चली गई। साथ में दोनों बच्चों रोबिन व बबली को भी ले गई। नवल पत्नी को वापस बुलाने के लिए फोन कर रहे थे। 15 जून की रात उन्होंने कई बार पत्नी को फोन किया। इन्कार करने पर रात में गोली मार ली।

विज्ञापन

ठेकेदारी करने वाले युवक ने खुद आत्महत्या की है। परिवार के अनुसार वह नशे का आदी था। पत्नी के मायके जाने से ये कदम उठाने की बात सामने आई है। शव परिवार के सुपुर्द कर दिया है। - मयंक पाठक, सीओ प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन


बुआ से फोन पर कहा था, जान दे दूंगा 
पुलिस जांच में 315 बोर को तमंचा शव के पास में पड़ा था। फॉरेंसिक टीम ने नमूने लिए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की खुदकुशी की खबर उसकी पत्नी को दी गई। परिजनों ने बताया कि रात में आखिरी फोन नवल ने अपनी बुआ को किया था। उसने कहा था कि वह अपनी जान दे देगा। चूंकि वह बहुत नशे में था, इसलिए बुआ ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस के अनुसार जांच में यह भी पता चला कि वह शराब पीने का आदी था। पूर्व में भी एक बार विवाद के बाद छत से कूदकर जान देने की कोशिश की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed