फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A woman with a photo is a boil, not rajkumari, i am mamta

फोटो वाली महिला ने फोड़ा भांडा..राजकुमारी नहीं, मैं ममता हूं

Mon, 29 Apr 2019 01:15 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अभिषेक शर्मा अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अभिषेक शर्मा अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Mon, 29 Apr 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
A woman with a photo is a boil, not rajkumari, i am mamta
अपने परिवार के साथ मौजूद ममता। - फोटो : Amar Ujala
एलमपुर परियोजना के फ्लैटों पर अवैध कब्जे के लिए दलालों की टोली फर्जीवाड़े की हर इंतिहा से गुजर गई। अमर उजाला की पड़ताल में उनकी करतूतें परत दर परत खुल रही हैं। लोग भी सचेत होने लगे हैं।
विज्ञापन


दलालों के फर्जीवाड़े का शिकार एक मजदूर परिवार रविवार को सामने आ गया। मजदूर की पत्नी ने कहा कि फर्जी वोटर कार्ड में इस्तेमाल फोटो उसका है। उसके फोटो का दुरुपयोग किया गया है। वो राजकुमारी नहीं, ममता है। इस बाबत शिकायत भी विद्युत अफसर को भेजी गई है।
विज्ञापन


रविवार के अंक में ही ‘दलालों ने ही तैयार कर बांट दिए आवंटन पत्र-रसीद’ शीर्षक से अमर उजाला ने दलालों के फर्जीवाड़े को उजागर किया था। इसी खबर में ये भी बताया कि एलमपुर आवास योजना के फ्लैट 25-एफ.-ए में बिजली कनेक्शन लेने के लिए दलालों ने फर्जी वोटर कार्ड भी तैयार किया। इस फ्लैट के 2 आवंटन पत्र तैयार किये। एक राजकुमारी के नाम से और दूसरा कमला देवी के नाम से।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहला आवंटन राजकुमारी नाम से बनाया और इसी नाम से बिजली कनेक्शन भी ले लिया। इस बिजली कनेक्शन के लिए राजकुमारी नाम से एक फर्जी वोटर कार्ड  तैयार किया, जिसमें फोटो किसी अन्य महिला का लगाया। ये खबर जब रविवार को एलमपुर वासियों में आम हुई तो ये पता लगने में भी देर नहीं लगी कि फोटो किसका है। यह फोटो इसी फ्लैट में किराए पर रह रही ममता शर्मा पत्नी आशीष शर्मा का निकला।

शास्त्री नगर निवासी ममता अपने पति व 2 छोटे बच्चों के साथ पिछले 7-8 माह से यहां रह रही है। ममता व उसके पति आशीष ने शिकायती पत्र में कहा कि पिसावा निवासी व्यक्ति ने यह फ्लैट उन्हें 1500 रुपये माह पर किराये पर दिया था। उस समय बिजली नहीं थी। कुछ दिन बाद बिजली कनेक्शन भी करा दिया।

लेकिन हमारा फोटो किसी वोटर कार्ड पर इस्तेमाल करना बिल्कुल गलत है। बिजली कनेक्शन मकान मालिक की जिम्मेदारी थी। उसी ने कराया है। ममता ने अफसरों को भेजी शिकायत में कहा कि फर्जी वोटर आईडी से उसका कोई लेना देना नहीं है। किसी ने उसके फोटो का गलत इस्तेमाल किया है। अब वह इस फ्लैट को खाली करके जा रहे हैं।


फार्म में और भी बहुत कुछ है
फ्लैट 25-एफ.-ए में बिजली कनेक्शन के लिए भरा गया फार्म फर्जीवाड़े का अहम सबूत है। ये फार्म दलाल तक पहुंचाने में सक्षम है। इस बात की भी आशंका है कि इस फार्म को दलाल ने खुद अपनी हैंडराइटिंग से भरा है। इस पर एक नंबर भी है। इस पर बात करने पर जो नाम पता लगा वही नाम बार-बार इन फ्लैटों की सौदेबाजी में भी चर्चित रहा है। ममता भी बता रही है कि उसके फ्लैट मालिक का नाम भी वही है। यानी ये फार्म जांच अधिकारी को दलाल तक पहुंचाने में सक्षम है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed