फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A woman died due to the bite of an unknown insect in Aligarh

Aligarh: भकरौला गांव में अज्ञात कीड़े का आतंक, काटने से एक महिला की मौत और एक की हालत गंभीर; 20 लोग बीमार

Sun, 29 Jun 2025 10:21 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Sun, 29 Jun 2025 10:21 PM IST
सार

अलीगढ़ जिले में एक अज्ञात कीड़े ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी है। कीड़े के काटने से एक महिला की मौत हो चुकी है, जबकि लगभग 20 लोग बीमार हैं।

विज्ञापन
A woman died due to the bite of an unknown insect in Aligarh
कीड़ा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik.com

विस्तार

मथुरा रोड के निकट महानगर के पुराने बाईपास से सटा गांव भकरौला इन दिनों एक अज्ञात कीड़े के काटने की दहशत में है। पिछले एक पखवाड़े में इस कीड़े के काटने से एक महिला मीरा देवी (45) की मृत्यु हो गई। वहीं, 20 अन्य लोग बीमार हो चुके हैं। स्वास्थ्य और वन विभाग की टीमें गांव में सक्रिय हैं, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह कौन सा कीड़ा है।

विज्ञापन




घटना की शुरुआत 11 जून की तड़के हुई, जब मीरा देवी को सोते समय किसी कीड़े ने कमर में काट लिया। काटने के बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। शोर सुनकर जागे परिजनों ने उन्हें तुरंत आगरा रोड के दो नर्सिंग होम में ले जाया, जहां सांप के काटने की संभावना को नकार दिया गया। कुछ घंटों के उपचार के बावजूद सुबह करीब 8:30 बजे उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद से गांव में इस अज्ञात कीड़े का भय फैल गया। रविवार को भी एक किशोरी को इस कीड़े ने काट लिया और अब तक 20 लोग इसके शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम पिछले चार दिनों से गांव में पहुंचकर लोगों का उपचार कर रही है। एक दर्जन से अधिक लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक की हालत गंभीर है। वहीं, वन विभाग की टीम ने भी गांव का दौरा कर कीड़े की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक किसी भी पीड़ित ने कीड़े को देखने की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कीड़े की पहचान नहीं हो पाई- सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी का बयान
'गांव भकरौला में एक अज्ञात बरसाती कीड़ा लोगों को काट रहा है, जिसके कारण एक महिला की मृत्यु हो चुकी है। अभी तक कीड़े की पहचान नहीं हो पाई है। हमारी टीम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और प्रभावित लोगों का इलाज किया जा रहा है।"


उड़ने वाला बरसाती कीड़ा प्रतीत होता है- क्षेत्रीय वन अधिकारी गौरव सिंह का बयान:
'हमारी टीम ने गांव में जांच की और लोगों से बातचीत के आधार पर पाया गया कि यह न तो सांप है और न ही कोई अन्य वन्य जीव। काटने के निशानों और जानकारी के आधार पर यह एक उड़ने वाला बरसाती कीड़ा प्रतीत होता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed