{"_id":"6b0359c247242ce8ee0e5305","slug":"a-total-of-50-amenities-but-the-count-stalled-at-nine-aligarh-news-c-2-1-gur1003-1116739-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: 50 सुविधाओं का जोड़, नौ पर अटका हिसाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: 50 सुविधाओं का जोड़, नौ पर अटका हिसाब
विज्ञापन
तलेसरा की ग्राम पंचायत। संवाद
- फोटो : samvad
गांव में ही लोगों को आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, खतौनी और पेंशन देने की सुविधा के लिए जल्दबाजी में जिले के 30 गांव मॉडल पंचायत घोषित कर दिए गए। एक ही छत के नीचे 50 से अधिक सुविधाएं देने का दावा किया गया, लेकिन अभी तक इन सचिवालयों में केवल नौ सुविधाएं ही चालू की जा सकी हैं।
इनका लाभ लेना भी ग्रामीणों को भारी पड़ रहा है, क्योंकि अक्सर इन सचिवालयों में ताला लटका रहता है, तो कभी लेखपाल और सचिव नहीं मिलते। गांवों में पहुंचकर हकीकत देखी गई तो मॉडल सचिवालयों की तस्वीर सरकारी दावों से बिल्कुल उलट मिली। कहीं 20 साल पुराने एक कमरे को मॉडल सचिवालय का नाम दे दिया गया तो कहीं लेखपाल के बैठने की व्यवस्था तक नहीं है।
धनीपुर ब्लॉक के गांव बहरामपुर में शुक्रवार को सचिवालय पर ताला लटका मिला। गांव के दो दशक पुराने छोटे से पंचायत भवन को ही मॉडल सचिवालय घोषित कर दिया गया है। इसी एक कमरे में आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित हो रहा है। बिजली का मीटर तो लगा है, लेकिन उसके आउटपुट पर तार तक खाली लटक रहे हैं।
विज्ञापन
सचिवालय तक जाने वाले रास्ते पर कीचड़ और पानी भरा है। स्टाफ के नाम पर केवल पंचायत सहायक है, वह भी नियमित रूप से नहीं बैठता। लेखपाल और दूसरे राजस्व अधिकारियों के बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है।
गांव के पूर्व प्रधान जोधपाल सिंह बताते हैं कि माजरे में करीब 20 साल पुराना छोटा भवन बना हुआ है। वहां कोई काम नहीं होता। ग्रामीणों को छोटे-छोटे कामों के लिए अलीगढ़ जाना पड़ता है। मौजूदा ग्राम प्रशासक भी नए सचिवालय भवन के निर्माण के लिए प्रयास करने की बात स्वीकार करते हैं। यानी जिस गांव को मॉडल सचिवालयों की सूची में शामिल किया गया, वहां बुनियादी भवन तक उपलब्ध नहीं है।
बहरामपुर के मलखान सिंह का कहना है कि भतीजे की मृत्यु हुए पांच माह हो गए, लेकिन अब तक मृत्युप्रमाणपत्र नहीं बन सका। पंचायत सहायक सचिन ने भी स्वीकार किया कि सचिवालय में कोई राजस्व अधिकारी नहीं बैठता। जिससे ग्रामीणों के काम नहीं हो रहे हैं।
तलेसरा में मिल रहीं छह सुविधाएं
गोंडा ब्लॉक की तलेसरा ग्राम पंचायत में भी तस्वीर बहुत अलग नहीं है। यहां 50 से अधिक सुविधाओं वाले मॉडल सचिवालय के दावे के मुकाबले ग्रामीणों को आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, खतौनी की नकल, खसरा और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की सुविधा ही बमुश्किल मिल रही है। केवल एक पंचायत सहायक ही उपलब्ध हैं, लेखपाल के नियमित बैठने की व्यवस्था नहीं है। ग्रामीण सत्येंद्र सिंह का कहना है कि राजस्व संबंधी काम के लिए सचिवालय पहुंचने पर लेखपाल नहीं मिलते। महाराज सिंह के मुताबिक सचिवालय का भवन छोटा है। लेखपाल के तो यहां दर्शन तक नहीं होते। दमगढ़ी माजरे के दीवान सिंह बताते हैं कि दो साल से अधिक पुराने जन्म प्रमाण पत्र के लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ता है।
प्रशासक ने माना, नया भवन जरूरी : तलेसरा के पंचायत प्रशासक चौधरी गजेंद्र सिंह का कहना है कि ग्राम पंचायत में बहुउद्देशीय सचिवालय की बेहद आवश्यकता है। इसके लिए बजट स्वीकृत हो चुका है और जल्द निर्माण कराया जाएगा। पुराने सचिवालय की स्थिति जर्जर और जोखिमपूर्ण है। मौजूदा भवन में एक मीटिंग हॉल और संकुल भवन का हिस्सा करीब 30 साल पुराना है। अन्य कमरों का निर्माण पूर्व विधायक दिवंगत मलखान सिंह की निधि से हुआ था, जहां लाइब्रेरी संचालित है।
एक जुलाई से लेखपालों के बैठने का था दावा
मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक जुलाई 2026 से सभी ग्राम सचिवालयों में लेखपालों के बैठने का दावा किया गया था। मंशा थी कि विरासत, पैमाइश और अन्य राजस्व संबंधी काम गांव में ही निपटाए जाएं। इसके अलावा जन्म, आय, जाति, निवास और हैसियत प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर, मनरेगा जॉब कार्ड, पेंशन सत्यापन, किसान सम्मान निधि और राशन संबंधी काम भी सचिवालय में होने हैं।
लेखपाल मिलते ही नहीं है..
-छोटा सचिवालय बना हुआ है, राजस्व और पंचायत विभाग के लिए अलग-अलग कमरे होने चाहिए, लेखपाल के तो दर्शन ही नहीं होते।-सत्येंद्र सिंह निवासी तलेसरा।
-दो साल से ऊपर का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना हो तो जिले पर जाना पड़ता है सारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। -दीवान सिंह निवासी दमगढ़ी माजरा तलेसरा।
-ग्राम पंचायत तलेसरा को बहुउद्देशीय पंचायत सचिवालय की आवश्यकता है, धनराशि मंजूर हो चुकी है। जल्द निर्माण कराया जाएगा।-चौधरी गजेंद्र सिंह, प्रशासक तलेसरा।
शासन स्तर से अभी तक मॉडल सचिवालयों को केवल नौ सुविधाओं के लिए पोर्टल पर काम करने की अनुमति मिली है। इसमें बिजली का बिल जमा करने, खतौनी, आय, जाति और मूल निवास प्रमाण पत्र, वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग पेंशन लेने की सुविधा शामिल है। अन्य सेवाओं के पोर्टलों पर काम करने के लिए अनुमति मिलने का इंतजार है। एक ग्राम पंचायत सचिव पर पांच से छह पंचायतों का कार्यभार होने से नियमित रूप से सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। इस व्यवस्था को जल्द से जल्द सुधारने का प्रयास है। -यतेंद्र कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी।