फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A team of Lucknow-Aligarh officials explained the importance of vaccination to the villagers.

Aligarh News: लखनऊ-अलीगढ़ के अधिकारियों की टीम ने ग्रामीणों को टीकाकरण का महत्व बताया

Wed, 29 Oct 2025 02:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
A team of Lucknow-Aligarh officials explained the importance of vaccination to the villagers.
हसायन ब्लॉक के मुगलगढ़ी सहित तीन गांव ऐसे हैं, जिनमें टीकाकरण नहीं हो रहा है। यह स्थिति सामने आने के बाद लखनऊ और अलीगढ़ के अधिकारियों की एक संयुक्त टीम मंगलवार को हाथरस पहुंची। टीम ने गांव मुगलगढ़ी में घर-घर जाकर लोगों से गर्भवती महिलाओं व पांच साल के बच्चों के टीकाकरण के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन




स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण के लिए एक वृहद अभियान चला रहा है। शहर में कस्बों तक तो टीकाकरण की पहुंच है, लेकिन दूर-दराज के इलाके आज भी अछूते हैं। ऐसे इलाकों को प्रदेश स्तर से चिह्नित किया जा रहा है और उनकी विशेष मॉनिटरिंग की जा रही है। मंगलवार को मॉनिटरिंग सेल की स्टेट डा. निर्मल गांव मुगलगढ़ी पहुंची। उनके साथ डिवीजनल हेल्थ कॉआर्डिनेटर, अलीगढ़ के रजा नकवी व स्थानीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन





टीम ने गर्भवती महिलाओं व पांच साल तक बच्चों के टीकाकरण की जांच की। गांव में टीम ने भ्रमण किया और घर-घर पहुंचकर लोगों से बात की व उन्हें टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एमआई आलम ने टीकाकरण के लाभ बताए। डा. शबनम ने जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया। वरिष्ठ कलस्टर कॉआर्डिनेटर, हसायन मुकीम अहमद ने ब्लॉक में चल रहे कार्यक्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed