फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A state-of-the-art neonatal unit will be built at N Medical College at a cost of Rs 10 crore

Aligarh News: जेएन मेडिकल कॉलेज में 10 करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक नियोनेटल यूनिट

Sat, 28 Mar 2026 02:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
A state-of-the-art neonatal unit will be built at N Medical College at a cost of Rs 10 crore
जेएन मेडिकल की इमरजेंसी। - फोटो : samvad
जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में नवजात शिशुओं के इलाज के लिए एक बड़ी सौगात मिली है। 10 करोड़ रुपये की लागत से यहां एक अत्याधुनिक नियोनेटल यूनिट का निर्माण किया जाएगा। इस नई यूनिट के शुरू होने से अलीगढ़ सहित आसपास के जिलों के गंभीर रूप से बीमार नवजात शिशुओं को विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन



यह राशि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) फंड से मिली है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन






नियोनेटल कार्डियक सर्जरी की सुविधा :
इस यूनिट की सबसे बड़ी खासियत यहां होने वाली नियोनेटल कार्डियक सर्जरी होगी। अब तक दिल की बीमारी के साथ पैदा होने वाले बच्चों को दिल्ली या अन्य बड़े शहरों के चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन अब जेएन मेडिकल कॉलेज में ही आधुनिक मशीनों के जरिए नवजात शिशुओं के दिल के ऑपरेशन संभव हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




क्या होती है नियोनेटल यूनिट



इसे नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई भी कहा जाता है। यहां उन शिशुओं का इलाज किया जाता है जो समय से पहले पैदा हुए हों। जिनका जन्म के समय वजन बहुत कम हो। जिन्हें जन्म के तुरंत बाद सांस लेने में दिक्कत या संक्रमण हो। इसके अलावा जिन्हें किसी जन्मजात बीमारी (जैसे दिल में छेद आदि) के लिए सर्जरी की जरूरत हो। इस यूनिट में इंक्यूबेटर्स होते हैं। ये कांच के विशेष बॉक्स होते हैं जो बच्चे के शरीर के तापमान को नियंत्रित रखते हैं। इसके अलावा फेफड़ों के पूरी तरह विकसित न होने पर कृत्रिम रूप से सांस देने की मशीन वेंटिलेटर सपोर्ट रहते हैं।




जेएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अंजुम परवेज ने बताया कि इस अत्याधुनिक यूनिट के बनने से शिशुओं के इलाज में और अधिक बेहतरी आएगी। हमारा लक्ष्य है कि नवजात शिशुओं को जन्म के तुरंत बाद होने वाली जटिलताओं से बचाने के लिए सर्वोत्तम तकनीक और देखभाल प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed