फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A speeding car ran over a bike rider

Aligarh News: तेज गति से जा रही कार ने बाइक सवार को रौंदा, हुई दर्दनाक मौत, परिवार में छाया मातम

Thu, 26 Jun 2025 06:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 26 Jun 2025 06:42 PM IST
सार

वीरेंद्र यादव अपने गांव वापस लौट रहे थे। रास्ते में तेज गति से जा रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। लोगों ने वीरेंद्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
A speeding car ran over a bike rider
मृतक वीरेंद्र यादव - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अतरौली के रामघाट कल्याण मार्ग पर जिरौली धूमसिंह पुलिस चौकी के पास एक कार ने बाइक सवार को रौंद दिया। इससे बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

विज्ञापन

 
गांव बैजला निवासी वीरेंद्र यादव 53 वर्ष पुत्र शंकरलाल एक ईंट भट्ठा पर मुनीम थे। 26 जून की सुबह वह किसी कार्य से गांव मलहपुर गए थे। करीब नौ बजे वह अपने गांव वापस लौट रहे थे। रास्ते में तेज गति से जा रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद कार सड़क किनारे पड़े कूड़े ढेर में धंस गई। 
विज्ञापन


लोगों ने दौड़कर वीरेंद्र को उठाया और अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिससे परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया । खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed