{"_id":"6868319eb84dbdffe30bb037","slug":"a-six-member-gang-stealing-batteries-from-towers-was-caught-aligarh-news-c-2-1-ali1011-724598-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: टावरों से बैटरी चोरी करने वाला छह सदस्यीय गिरोह पकड़ा, सभी पर अलग-अलग जगह पर कई मामले दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: टावरों से बैटरी चोरी करने वाला छह सदस्यीय गिरोह पकड़ा, सभी पर अलग-अलग जगह पर कई मामले दर्ज
Sat, 05 Jul 2025 01:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:25 AM IST
सार
मडराक पुलिस ने टावरों से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। गिरोह के छह शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इस सभी अपराधियों पर अलग-अलग जगह कई आपराधिक मामलों में केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
पकड़े गए बैटरी चोर गिरोह के छह सदस्य
- फोटो : पुलिस
विस्तार
अलीगढ़ की मडराक थाना पुलिस ने कस्बा से दो टावरों से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर तीन लाख रुपये कीमत की बैटरियां, नकदी आदि सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि टावरों से बैटरी चोरी करने वाला गिरोह नौहटी जाने वाले रास्ते से जा रहा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए छह चोरों गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने अपने नाम नीतेश सिंह निवासी अशोका गार्डन भोपाल, अनूप ग्राम कोलाहर थाना नौहझील मथुरा, शिवशंकर जमुनापार मथुरा, सोहन हरीनगर कॉलोनी पानीपत, सनी होडल, गुलफान छाता बताए।
विज्ञापन
इनके कब्जे से तीन लाख रुपये कीमत की तीन बैटरियां। सब्बल, कटर और बैटरी बेचे 60000 रुपये, कार बरामद की। पुलिस ने बताया कि इस सभी अपराधियों पर अलग-अलग जगह कई आपराधिक मामलों में केस दर्ज हैं।
विज्ञापन