फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A ruckus on the child's death in road accident

सड़क हादसे में बच्चे की मौत पर हंगामा, जाम

Sat, 25 May 2019 01:45 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, कौशल कुमार ओझा, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, कौशल कुमार ओझा, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 25 May 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
A ruckus on the child's death in road accident
बालक की मौत के बाद कमालपुर निकट हाईवे पर जाम लगाते ग्रामीणों को समझाते एसपी सिटी अभिषेक। - फोटो : Amar Ujala
थाना क्वार्सी क्षेत्र के कमालपुर चौराहे पर मिट्टी से लदे ट्रैक्टर ने बाइक को रौंद दिया। इसमें प्रियांशु (8) की मौत हो गई, जबकि उसका 17 वर्षीय तयेरा भाई घायल हो गया। बाइक चालक हेलमेट लगाए हुए नहीं थ्ाा। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने पास से गुजर रहे बाईपास हाईवे पर बच्चे के शव को रखकर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रदर्शनकारी मुआवजा और फरार हुए चालक की गिरफ्तारी कर मौके पर लाने की मांग कर रहे थे। बाद में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मुआवजा दिलवाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद ही मामला शांत हुआ। बालक की मौत के बाद परिवार में कोहराम है। 
विज्ञापन



कमालपुर रोड पर गांव चिरौलिया के रहने वाले हर प्रसाद की चार बेटियों में से दो बेटियों रिंकी और बेबी की शादी गत 19 मई को हुई थी। शुक्रवार को दोनों रिंकी और बेबी अपने अपने पतियों के साथ घर पर आई थीं। इस दौरान दोपहर करीब 2 बजे हर प्रसाद का बेटा नितिन अपने चचेरे भाई प्रियांशु के साथ बाइक से कमालपुर पर दही लेने गया था। दही लेकर नितिन प्रियांशु कमालपुर चौराहे पर पहुंचे और वहां कुछ और सामान लेने के लिए खड़े थे तभी पीछे से आ रहे मिट्टी से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को रौंद दिया। इसमें नितिन और प्रियांशु गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पास के नर्सिंग होम ले जाया गया। यहां पर प्रियंाशु को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन



हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने कमालपुर रोड पर प्रियांशु के शव को रखकर जाम लगा दिया, लेकिन जब देखा कि उनके विरोध प्रदर्शन को पुलिस प्रशासन तरजीह नहीं दे रहा है तो प्रदर्शनकारी पास से गुजर रहे कानपुर दिल्ली हाईवे पर पहुंच गए और यहां पर जाम लगा दिया।   जाम लगते ही दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना पर क्वार्सी थाना प्रभारी वीरेंद्र मोहन शर्मा    सहित अन्य पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। करीब ढाई से तीन घंटे तक यहां पर जाम लगा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



मौके पर एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपानी, एसपी सिटी अभिषेक कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट नलिनीकांत सिंह, सीओ द्वितीय संजीव कुमार दीक्षित सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलवाया जाएगा। इसके बाद ही प्रदर्शनकारी शांत हुए। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। 
 

ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। 
- अभिषेक कुमार, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed