{"_id":"695c1f0a02c2f1ecf0016cef","slug":"a-report-has-been-filed-against-three-people-for-the-death-of-a-youth-aligarh-news-c-115-1-sali1020-100402-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: युवक की मौत पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: युवक की मौत पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
टप्पल के गांव हजियापुर में एक जनवरी को युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। दो दिन बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार को पिता ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पिता तेजपाल ने बताया है कि एक जनवरी को उनका बेटा लोकेश (27) गांव के ही राशिद खान के यहां जन्मदिन समारोह में गया था। आरोप है कि वहां उसके दोस्तों ने उसे शराब पिलाई। इस दौरान किसी ने उसका मोबाइल ले लिया। दूसरे दिन भी मोबाइल न मिलने पर उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अलीगढ़ के अस्पताल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन जनवरी को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने पोस्टमार्टम कराकर शव अंतिम संस्कार कर दिया। सोमवार को तेजपाल ने गांव के राशिद, आबिद व इमरान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। टप्पल थाना प्रभारी शिवप्रसाद सिंह ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही, जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।