फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A professor of AMU suspended

AMU: हिंदू-मुस्लिम छात्रा बनकर शिक्षक की झूठी शिकायत करने वाला प्रोफेसर निलंबित, यह है मामला

Sun, 12 Jan 2025 09:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 12 Jan 2025 09:56 PM IST
सार

डॉ. इशात खान ने बताया कि 16 नवंबर को झूठी शिकायत के खिलाफ अपनी सफाई दी थी। कहा, प्रो. रियाजुद्दीन लगातार झूठी शिकायतें कर रहे हैं। इसके बाद प्रधान डाकघर में लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज हासिल किए, जिसमें प्रो. रियाजुद्दीन दिख रहे हैं।

विज्ञापन
A professor of AMU suspended
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय - फोटो : ANI

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के रसायन विभाग के शिक्षक डॉ. इशात मोहम्मद खान की हिंदू और मुस्लिम छात्रा बनकर शिकायत करने वाले प्रोफेसर प्रो. रियाजुद्दीन को निलंबित कर दिया गया है। प्रो. रियाजुद्दीन कभी हिंदू छात्रा तो कभी मुस्लिम छात्रा बनकर अपने विभाग के डॉ. इशात खान के बारे में 22 बार झूठी शिकायतें की थीं। इस मामले में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आंतरिक जांच बिठा दी थी।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के कुलसचिव मोहम्मद इमरान ने प्रो. रियाजुद्दीन को नोटिस देकर सात दिन में जवाब मांगा था। जवाब न देने पर कुलसचिव ने प्रो. रियाजुद्दीन को निलंबित कर दिया। प्रो. रियाजुद्दीन ने अलग-अलग छात्राओं के नाम से रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट के जरिये पुलिस को एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. इशात खान के खिलाफ शिकायती पत्र भेजे। उन्होंने अपने ही विभाग के प्रोफेसरों पर धार्मिक आरोप, परीक्षाओं में गड़बड़ी और अन्य अनियमितताओं के आरोप लगाए थे। 
विज्ञापन


डॉ. इशात खान अपने खिलाफ झूठी शिकायतों से परेशान हो गए। आखिर उनके खिलाफ शिकायतें कौन कर रह है। उन्होंने बेगुनाही साबित करने के लिए खुद ही अपने स्तर से जांच शुरू कर दी। उन्होंने साक्ष्य जुटाकर पुलिस को सौंप दिए। इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि आंतरिक जांच चल रही है। कुलसचिव ने आरोपी प्रो. रियाजुद्दीन को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में आई सच्चाई सामने
डॉ. इशात खान ने बताया कि 16 नवंबर को झूठी शिकायत के खिलाफ अपनी सफाई दी थी। कहा, प्रो. रियाजुद्दीन लगातार झूठी शिकायतें कर रहे हैं। इसके बाद प्रधान डाकघर में लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज हासिल किए, जिसमें प्रो. रियाजुद्दीन दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed