{"_id":"68822280bc38aa858008a940","slug":"a-pistol-factory-operating-in-ruins-was-caught-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: खंडहर में चल रही तमंचा फैक्टरी पकड़ी, संचालक दबोचा, दो कारीगर भागे, आसपास के जिलों में करते थे सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: खंडहर में चल रही तमंचा फैक्टरी पकड़ी, संचालक दबोचा, दो कारीगर भागे, आसपास के जिलों में करते थे सप्लाई
Thu, 24 Jul 2025 05:40 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 24 Jul 2025 05:40 PM IST
सार
अलीगढ़ के एक लॉज के पास एक खंडहर मकान में तमंचा बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई। तलाशी में 22 बने व कई अधबने तमंचे व उन्हें बनाने के उपकरण मिले। पूछताछ में आशीष ने स्वीकारा कि वह आसपास के जिलों में माल की सप्लाई महज 800 रुपये प्रति तमंचे के अनुसार करता था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के गांधीपार्क क्षेत्र के कमालपुर रोड पर 22 जुलाई रात एक खंडहर मकान में चल रही तमंचा फैक्टरी पुलिस ने पकड़ी है। पुलिस ने संचालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके कारीगर सहित दो साथी भाग गए। पकड़े गए आरोपी ने स्वीकारा है कि आसपास के जिलों में वह माल की सप्लाई देता था।
विज्ञापन
एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में बताया कि 22 जुलाई रात सिटी एसओजी टीम की मदद से गांधीपार्क इंस्पेक्टर शिवप्रताप सिंह ने कमालपुर रोड स्थित रॉयल एवेन्यू लॉज के पास एक खंडहर मकान में तमंचा बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। यहां दबिश के समय मौके से एक आरोपी मूल रूप से विजयगढ़ गांव भांकरी व हाल डोरी नगर का आशीष शर्मा पकड़ा गया। उसके साथी राहुल और डीसू फरार हो गए।
विज्ञापन
तलाशी में यहां से 22 बने व कई अधबने तमंचे व उन्हें बनाने के उपकरण मिले। पूछताछ में आशीष ने स्वीकारा कि वह आसपास के जिलों में माल की सप्लाई महज 800 रुपये प्रति तमंचे के अनुसार करता था। राहुल अपने सहयोगी के साथ तमंचे बनाता था। वह संचालक के रूप में माल की खपत का काम करता था। एसपी सिटी के अनुसार राहुल पूर्व में कई बार जेल गया है। दो बार तमंचा बनाते समय भी पकड़ा गया। उसकी तलाश जारी है। आशीष को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन