{"_id":"68117fa32350714066002fce","slug":"a-passenger-died-after-being-hit-by-a-train-while-crossing-the-railway-track-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रेलवे ट्रैक पर पार करते हुए यात्री की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, नहीं हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रेलवे ट्रैक पर पार करते हुए यात्री की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, नहीं हुई शिनाख्त
Wed, 30 Apr 2025 07:11 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 30 Apr 2025 07:11 AM IST
सार
ट्रेन पकड़ने के लिए तीन नंबर प्लेटफार्म से जाने के लिए जैसे ही उसने रेलवे ट्रेक पार किया। इस बीच यात्री वहां से गुजर रही नॉनस्टॉप ट्रेन की चपेट में आ गया। यात्री की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन
- फोटो : संवाद
विस्तार
रेलवे ट्रैक पार करने से नियम ही नहीं टूटता, बल्कि जीवन की डोर भी टूट जाती है। एक यात्री देर रात ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया और मौत हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पार करते समय 29 अप्रैल देर रात एक अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मृत्यु हो गई। घटना उस वक्त हुई जब यात्री चार नंबर प्लेटफार्म पर ट्रेन पकड़ने जा रहा था। तीन नंबर प्लेटफार्म से जाने के लिए जैसे ही उसने रेलवे ट्रेक पार किया।
विज्ञापन
इस बीच यात्री वहां से गुजर रही नॉनस्टॉप ट्रेन की चपेट में आ गया। यात्री की पहचान नहीं हो सकी है। जीआरपी ने शव को पहचान के लिए पोस्टमार्टम हाउस पर रखवा दिया है।
विज्ञापन