फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A Kashmiri student denigrates martyrs underground

शहीदों का अपमान करने वाला कश्मीरी छात्र भूमिगत

Wed, 21 Sep 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Wed, 21 Sep 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
A Kashmiri student denigrates martyrs underground
AMU GATE - फोटो : file foto
उड़ी सेक्टर में शहीद हुए 17 जवानों पर फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला एएमयू छात्र मुदस्सिर यूसुफ लोन एएमयू प्रशासन द्वारा निष्कासित किए जाने के बाद से भूमिगत हो गया है। वहीं एएमयू या अलीगढ़ में है या शहर छोड़ चुका है, इसकी जानकारी फिलहाल किसी के पास नहीं है। एएमयू प्रॉक्टर का कहना है कि फिलहाल वह कैंपस में नहीं है।
विज्ञापन


शहीद जवानों का अपमान का मामला सामने आने के बाद एमएससी छात्र यूसुफ और रसायन विभाग के चेयरमैन को कुलपति जमीरउद्दीन शाह ने तलब किया था। छात्र द्वारा क्षमा याचना भी की गई लेकिन कुलपति इसे गंभीर मानते हुए उसे विश्वविद्यालय से निष्कासित कर दिया। यूसुफ एएमयू के एमएम हॉल में रहता था।
विज्ञापन


वीसी कार्यालय से आने के बाद कश्मीरी छात्र यूसुफ कहा गया किसी को पता नहीं है। यूसुफ के खिलाफ हुई कार्रवाई को टालने के लिए एएमयू के कई छात्र नेता कश्मीरी छात्रों के साथ वीसी से मिलने का प्रयास किया था लेकिन अधिकारियों के हड़काने एवं जिंदगी खराब होने की चेतावनी देने के बाद छात्र वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चा तो यह भी है कि फेसबुक पर शहीद जवानों पर आपत्तिजनक टिप्पणी एवं पाकिस्तान के पक्ष में बात करने का मामला सामने आने के बाद खुफिया विभाग में एलर्ट हो गया है। लोगों के समझ में यह बात नहीं आ रही है कि दोपहर तक यूनिवर्सिटी में दिखने के बाद यूसुफ अचानक गायब कैसे हो गया। इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. एम मोहसिन खान का कहना है कि निष्कासित छात्र कहा गया कुछ भी पता नहीं है। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह कैंपस में नहीं है।


 एएमयू के एक पूर्व छात्र को कश्मीर में गोली लगने के चर्चे है। हालांकि इस संबंध में किसी को अधिकारिक स्तर पर जानकारी नहीं हैै। उल्लेखनीय है कि एएमयू में एमकॉम के एक छात्र को पिछले दिनों घाटी में भड़की हिंसा के दौरान गोली लगने से मौत हो गई थी।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed