{"_id":"6a345f95a46e53ac25041a77","slug":"a-grand-entrance-gate-will-add-a-new-dimension-to-the-citys-positive-image-aligarh-news-c-2-gur1004-1000123-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: शहर की सकारात्मक छवि को नया आयाम देगा भव्य प्रवेश द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: शहर की सकारात्मक छवि को नया आयाम देगा भव्य प्रवेश द्वार
विज्ञापन
प्रवेश द्वार। प्रतीकात्मक
शहर के प्रमुख प्रवेश स्थल जीटी रोड भुकरावली का स्वरूप जल्द ही बदलने जा रहा है। यहां वेलकम टू अलीगढ़ थीम पर भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण किया जाएगा। साथ ही क्षेत्र का सुंदरीकरण भी किया जाएगा।
इस परियोजना का शिलान्यास बृहस्पतिवार को महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया। परियोजना की लागत करीब 2.23 करोड़ रुपये है। इसे तीन माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
नगर आयुक्त ने बताया कि प्रवेश द्वार में आधुनिक लाइटिंग, सेल्फी प्वाइंट, म्यूरल और कलात्मक मूर्तियां शामिल होंगी। इसके साथ ग्रीन बेल्ट, पौधरोपण और बैठने की व्यवस्था भी विकसित की जाएगी।
विज्ञापन
महापौर ने कहा कि यह प्रवेश द्वार शहर की नई पहचान बनेगा। यह अलीगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक विकास का संगम होगा। उन्होंने कहा कि इससे शहर में प्रवेश करने वालों को सकारात्मक छवि मिलेगी। इस अवसर पर नगर निगम के पार्षद माैजूद रहे।