{"_id":"6aa71379efbcef51570e859b","slug":"a-dengue-patient-has-been-found-aligarh-news-c-2-gur1004-1066238-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: डेंगू का एक मरीज मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: डेंगू का एक मरीज मिला
विज्ञापन
डेंगू का मच्छर।
- फोटो : Archive
स्वाइन फ्लू के बीच ही जिले में डेंगू भी पांव पसार रहा है। दो दिन पहले ही शाहजमाल इलाके के एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। जुलाई से अब तक आठ लोगों को डेंगू ने अपनी चपेट में लिया है। वहीं, इस वर्ष जनवरी से अब तक लगभग 11 लोगों को मलेरिया हो चुका है।
शहर से सटे हुए लोधा, हरदुआगंज, शाहजमाल, डबल टंकी में मच्छरों का सर्वाधिक प्रकोप है। इन्हीं इलाकों में डेंगू के मरीज मिले हैं। अलीगढ़ शहर के 60 मोहल्ले और ग्रामीण क्षेत्र के 50 गांव डेंगू और मलेरिया के लिहाज से संवेदनशील हैं। जिला मलेरिया रोग नियंत्रण विभाग इन इलाकों में नगर निगम और पंचायत राज विभाग के माध्यम से फॉगिंग कराकर लोगों को मच्छरदानी का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक कर रहा है।
डीएमओ विनीता मिश्रा ने बताया कि जनवरी 2026 से 13 सितंबर तक अब तक डेंगू के आठ और मलेरिया के 11 मरीज मिल चुके हैं। जिन इलाकों में डेंगू और मलेरिया के मरीज मिलते हैं, वहां स्वास्थ्य शिविर लगाकर स्थानीय लोगों की जांच करने के साथ उन्हें जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
अब हुई जांच
- जनवरी 2026 से 13 सितंबर तक 308671 मलेरिया की जांच हुई, जिसमें 11 मरीज मिले।
-जनवरी 2026 से 13 सितंबर तक 3836 डेंगू की जांच हुई, जिसमें 8 मरीज मिले।