फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A constable broke the rule of home quarantine

जब सिपाही ने तोड़ा ‘क्वारंटीन’, घर पहुंच गई टीम

Sun, 19 Apr 2020 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
A constable broke the rule of home quarantine
नौरंगाबाद इलाके में किराये पर रहने वाले एसपी सिटी कार्यालय में तैनात एटा के सिपाही को शुक्रवार को होम क्वारंटीन किया गया था और उसके दरवाजे पर पोस्टर भी चिपकाया गया था। मगर, किसी शरारती तत्व ने उसका पोस्टर फाड़ दिया। इसके चलते सिपाही भी शनिवार को घर के दरवाजे पर निकल आया। यह खबर किसी ने स्वास्थ्य विभाग को दे दी। इस खबर पर पहुंची पुलिस व स्वास्थ्य टीम ने वापस उसे होम क्वारंटीन करा दिया।
विज्ञापन

वाकया इस तरह है कि एटा निवासी सिपाही शुक्रवार को घर से लौटा था। इस पर शुक्रवार को ही उसका मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे एहतियातन होम क्वारंटीन कर दिया गया था। बावजूद इसके शनिवार को दरवाजे पर आ गया। सीएमओ डॉ.बीपी कल्याणी के अनुसार सिपाही का कहना है कि उसके घर के बाहर किसी तरह का पोस्टर नहीं था। इस बात की जानकारी जब उसे हुई तो वह बाहर दरवाजे तक आ गया था। बाद में उसे पता चला कि किसी ने पोस्टर फाड़ दिया है। इसके बाद वापस वह अंदर चला गया। टीम जब मौके पर पहुंची तो वह घर में ही मिला था। फिर से पोस्टर चिपका दिया गया है।
विज्ञापन

जांच को भेजे गए 46 सैंपल की रिपोर्ट आई निगेटिव
कोरोना को हराने के लिए चल रहे स्क्रीनिंग के महाअभियान के छठवें दिन समूचे जनपद में 739873 घरों का सर्वे किया गया। इन घरों में 1881 जुकाम, खांसी व बुखार के मरीज मिले। खैर क्षेत्र में 3 संदिग्ध लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इधर, गत दिवस भेजे गए 46 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सीएमओ ने बताया कि स्क्रीनिंग के दौरान किसी बीमारी से ग्रसित जरूरतमंद लोगों को दवाओं के साथ थर्मामीटर, चार मास्क एवं दो साबुन की टिकिया दी गई। कुल मिलाकर समूचे जनपद में 3000 मेडिकल किट वितरित की गई। उन्होंने बताया कि गत दिवस भेजे गए 46 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम तक 739873 घरों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। कुल 1881 बीमार मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed