फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A case of molestation was filed against the team of the Electricity Department.

Aligarh News: विद्युत विभाग की टीम के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा कराया

Sat, 18 Oct 2025 02:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
A case of molestation was filed against the team of the Electricity Department.
क्षेत्र के गांव टमोटिया में चेकिंग के दौरान विद्युत विभाग की टीम की पिटाई और धमकी देने के मामले में दूसरे पक्ष ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें महिला ने विद्युत विभाग की टीम पर अभद्रता और छेड़खानी के आरोप लगाए हैं। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव की एक पक्ष की महिला ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि बुधवार को दोपहर करीब 1:45 बजे वह घेर में अकेली पशुओं के चारे आदि की तैयारी में लगे थे। इसी बीच बिजली चेकिंग के बहाने से उदयवीर सिंह, जेई अनिल, जेई लाल बहादुर जेई श्रीचन्द व समस्त लाइनमैन विशनपुर, इगलास, बेसवां घेर में आ गए। आरोप है कि उदयवीर सिंह ने अपने दो साथियों के संग उसके साथ अभद्रता करते हुए छेड़खानी की, वह किसी तरह से भागी तो उसे फिर खींच लिया गया। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग आ गए तो एसडीओ ने मुकदमा दर्ज कराने पर परिवार को बिजली चोरी में फंसाने की धमकी दी। इस संबंध में सीओ इगलास महेश कुमार ने बताया कि महिला ने विद्युत कर्मचारियों के खिलाफ चेकिंग के दौरान छेड़खानी का आरोप लगाया है, जिसमें मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, मामले में जांचकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं मुख्य अभियंता पंकज अग्रवाल का कहना है कि चेकिंग और विभागीय कार्यों के दौरान कोई घटना होने पर क्रॉस केस दर्ज होने का प्रावधान नहीं है, फिर भी मामले की जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed