{"_id":"683620d108a5fbf7df01da08","slug":"a-bus-full-of-pilgrims-and-a-truck-collided-14-injured-aligarh-news-c-2-1-gur1003-692319-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बस और ट्रक की भिड़ंत, 14 घायल, एक घंटे बाद पहुंची एम्बुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बस और ट्रक की भिड़ंत, 14 घायल, एक घंटे बाद पहुंची एम्बुलेंस
Wed, 28 May 2025 02:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 02:00 AM IST
सार
तीर्थयात्रियों की बस यूपी के महोबा के पनवाड़ी क्षेत्र से मथुरा-वृंदावन होते हुए बद्रीनाथ की तीर्थ यात्रा पर करीब 60 यात्रियों को लेकर निकली हुई है। मंगलवार की रात तीर्थयात्री मथुरा-वृंदावन के दर्शनों के बाद लौट रहे थे कि रात 8:00 बजे के करीब जारौठ के बस और ट्रक के बीच भिंड़त हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़-मथुरा रोड स्थित गांव जारौठ के पास मंगलवार रात तीर्थ यात्रियों से भरी बस और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक सहित 14 लोग घायल हुए हैं। घायल तीर्थयात्री महोबा केे रहने वाले हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
तीर्थयात्रियों की बस यूपी के महोबा के पनवाड़ी क्षेत्र से मथुरा-वृंदावन होते हुए बद्रीनाथ की तीर्थ यात्रा पर करीब 60 यात्रियों को लेकर निकली हुई है। मंगलवार की रात तीर्थयात्री मथुरा-वृंदावन के दर्शनों के बाद लौट रहे थे कि रात 8:00 बजे के करीब जारौठ के बस और ट्रक के बीच भिंड़त हो गई।
विज्ञापन
टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। दोनों वाहनों के चालकों को भी कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। घटना के बाद दोनों ओर लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को राहत दी। एम्बुलेंस एक घंटे बाद मौके पर पहुंची, जिससे नाराजगी भी देखी गई।
विज्ञापन
दुर्घटना में यह लोग हुए हैं घायल
हादसे में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हुए है। एक दर्जन से अधिक यात्रियों के चोट आई हैं। घायलों को उपचार के लिए इगलास व अलीगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल यात्रियों में महोबा के पनबाड़ी गांव की विमला, अलवेली, रामप्रसाद, भागीरथ, खूबचंद्र, मोतिबाई, जयश्री, रामसेवक, गांव सैतपुर की उमा, जनपद हमीरपुर के राठ क्षेत्र के बाबूलाल, बस का क्लीनर खालिद, लक्ष्मी देवी, सुबकरन, अतरौली धगबा का बस चालक गजराज, अलीगढ़ के सारसौल का ट्रक चालक दलजीत सिंह आदि शामिल हैं। स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया।