{"_id":"1-9186","slug":"Aligarh-9186-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री कॉलेजों में बढ़ी 33 फीसदी सीटें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्री कॉलेजों में बढ़ी 33 फीसदी सीटें
Aligarh
Updated Mon, 17 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। डिग्री कॉलेजों में दाखिले के लिए लालायित छात्र-छात्राओं के लिए राहत वाली खबर है। शासन के निर्देश और छात्र आंदोलन को देखते हुए अंतत: विश्वविद्यालय प्रशासन ने एसवी कॉलेज और टीकाराम गर्ल्स डिग्री कॉलेज में 33 फीसदी सीट वृद्धि का आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश से दोनों कालेजों में करीब 760 छात्र-छात्राओं के एडमिशन के सपने साकार होंगे। समाचार लिखे जाने तक डीएस कॉलेज में सीट वृद्धि से संबंधित आदेश नहीं आया है। उम्मीद है कि जल्द ही वहां भी ऐसे ही निर्देश आ जाएंगे।
इस वर्ष यूपी बोर्ड का रिकार्ड रिजल्ट हुआ था। जनपद में ही करीब 50 हजार छात्र-छात्रा उत्तीर्ण हुए थे। बड़ी संख्या में छात्रों के उत्तीर्ण होने से डिग्री कालेजों में एडमिशन के लिए मारामारी तय थी। इसी को देखते हुए शासन ने एडेड और राजकीय डिग्री कॉलेजों में सीट वृद्धि करने की घोषणा की थी। शासन के आदेश के बावजूद भी शहर के तीनों एडेड डिग्री कालेजों में सीट वृद्धि नहीं हुई तो सैकड़ों छात्रों के प्रतिष्ठित कॉलेज में दाखिले के सपने चकनाचूर होते नजर आए। छात्र संगठन और नेताओं ने इस मसले को जोरदार ढंग से उठाया। विरोध के स्वर कॉलेज के प्राचार्य, कुलपति से लेकर मुख्यमंत्री और राज्यपाल तक पहुंचे। हालांकि अभी डीएस कॉलेज में सीट वृद्धि का आदेश नहीं आया है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि यहां भी एक-दो दिन में आदेश आ जाएंगे।
इन्होंने लड़ी थी सीट वृद्धि की लड़ाई
एबीवीपी
- डीएस-एसवी के प्राचार्य को भाजपा के संग मिलकर बनाया था बंधक।
- आगरा में किया था कुलपति का घेराव।
- डीएस और एसवी में भूख हड़ताल, प्रदर्शन, धरना आदि।
युवा रालोद
- रालोद के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद जयंत चौधरी के समक्ष उठाया था मसला।
- रालोद विधान मंडल दल के नेता, सीएम को दिया था ज्ञापन।
- कॉलेजों में कई बार धरना-प्रदर्शन।
ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन
- एसवी कॉलेज में छात्र नेता ने की थी भूख हड़ताल।
- एसवी और डीएस में कई बार धरना-प्रदर्शन।
- राज्यपाल को ज्ञापन।
- इसके अतिरिक्त एनएफयूएसआई, सपा व अन्य दल के नेता भी हुए थे सक्रिय।
दाखिले के लिए एसवी में करें 19, 20 को आवेदन
अलीगढ़। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 33 प्रतिशत सीट वृद्धि का आदेश जारी करने के बाद एसवी कॉलेज में दाखिले की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। रविवार को अवकाश के बावजूद प्राचार्य और एडमिशन इंचार्ज आगे की रणनीति पर कार्य करते रहे। प्राचार्य डा. एके दीक्षित ने बताया कि वे सभी छात्र जो बीए, बीएससी और बीकॉम में किसी कारण से दाखिले से वंचित रह गए, 19 और 20 सितंबर को आवेदन जमा कर सकते हैं। मेरिट के आधार पर एडमिशन होंगे। जो छात्र पहले रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं, उन्हें ही सीट वृद्धि का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
यह तो शुरुआत है : एबीवीपी
अलीगढ़। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 33 प्रतिशत सीट वृद्धि करने का आदेश जारी करने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का प्रदर्शन किया। अचलताल स्थित कार्यालय पर डॉ. पुष्पेंद्र पचौरी, छात्र नेत्री विमलेश कुमारी और चांदनी गोस्वामी ने पत्रकारों से कहा कि यह तो शुरुआत है। छात्र समस्याओं को लेकर परिषद का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। परिषद नेताओं ने कहा कि सीट वृद्धि को लेकर हमलोग एक महीने से लड़ रहे थे। अब विश्वविद्यालय की लेटलतीफी, रिजल्ट घोषित करने में हो रहे विलंब, छात्र संघ चुनाव और भ्रष्टाचार के खिलाफ उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान कुशवीर सिंह, अतुल राजाजी, लोकेश गुप्ता, हरिओम गौड़, सत्यभान सिंह भदौरिया, राजवंश सिंह आदि मौजूद थे।
कॉलेज संकाय वर्तमान सीट बढ़ने के बाद
एसवी कॉलेज बीए 780 1040
एसवी कॉलेज बीएससी 320 420
एसवी कॉलेज बीकॉम 240 320
टीआर कॉलेज बीए 720 960
टीआर कॉलेज बीएससी 240 320
-----------------------------------------------------
नोट = संभावित सीट एडमिशन इंचार्ज व कॉलेज कर्मियों से बातचीत पर आधारित हैं।