{"_id":"6-22136","slug":"Aligarh-22136-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट कर लूटी दस हजार की नगदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट कर लूटी दस हजार की नगदी
Aligarh
Updated Sun, 19 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। सासनीगेट क्षेत्र की मदीना कालोनी में शुक्रवार रात एक व्यक्ति से मारपीट कर हजारों की नगदी लूट ली गई। जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। मदीना कालोनी निवासी शकील पुत्र अब्दुल रहमान शुक्रवार शाम घर की ओर दस हजार रुपये लेकर लौट रहा था। रास्ते में तीन युवकों ने झपट्टा मारकर उससे दस हजार रुपये लूट लिए और मारपीट कर फरार हो गए। दस हजार रुपये लुट जाने की खबर शकील ने पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जानकारी कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन