{"_id":"6-21355","slug":"Aligarh-21355-6","type":"story","status":"publish","title_hn":" भुजपुरा से अपहृत लड़की बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुजपुरा से अपहृत लड़की बरामद
Aligarh
Updated Tue, 09 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। कोतवाली के भुजपुरा इलाके से गत दिन अगवा हुई लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है। जिसके बयान आज अदालत में दर्ज कराए जाएंगे। विदित है कोतवाली के भुजपुरा निवासी एक बीए की छात्रा लगभग 20 दिन से लापता था। क्षेत्र के ही एक युवक पर अपहरण का आरोप था। जिसे लेकर माहौल भी कुछ समय के लिए गरमा गया था। पुलिस ने इस प्रकरण में जांच करते हुए सोमवार सुबह छात्रा को बरामद कर लिया। फिलहाल छात्रा कुछ भी बता पाने को तैयार नहीं है। बस इतना कह रही है कि किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई न की जाए और उसे मां-बाप के साथ घर भेज दिया जाए। पुलिस के अनुसार उसके मंगलवार को कोर्ट में बयान कराए जाएंगे।
विज्ञापन