फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बिजली संकट के विरोध में बिजलीघर घेरा

बिजली संकट के विरोध में बिजलीघर घेरा

Sun, 24 Aug 2014 05:30 AM IST
Aligarh
Aligarh Updated Sun, 24 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। बिजली संकट से जूझते महानगर को शनिवार को भी राहत नहीं मिली। उधर बिजली संकट से गुस्साए भाजयुमो जिला शाखा के कार्यकर्ताओं ने रावणटीला बिजलीघर का घेराव किया। व्यापारियों ने बिजली संकट के विरोध में गांधीगीरी करते हुए अलीगढ़ जोन के चीफ इंजीनियर वीके मित्तल को बुके भेंट कर मांग की कि सभी बुके मुख्यमंत्री को भेजे जाएं।
विज्ञापन

अंधाधुंध बिजली कटौती ने आम आदमी की रात की नींद व दिन का चैन छीन लिया है। 22/23 अगस्त की मध्य रात 12 बजे से 2 बजे तक कटौती कर शहर को अंधेरे में डुबो कर लोगों की नींद छीन ली। इसके बाद शनिवार को सुबह 5:45 बजे से दो घंटे की बिजली कटौती कर दी गई। इसके कारण लोगों को सुबह में पानी की समस्या से जूझना पड़ा। दोपहर 11:50 बजे से 2:50 बजे तक फिर तीन घंटे की कटौती कर दी। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर कटौती व फाल्ट के कारण बिजली ठप रही वह अलग।
विज्ञापन

--
बिजलीघर और एसडीओ को घेरा, ज्ञापन
बिजली संकट के विरोध में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष यतिन दीक्षित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रावणटीला बिजलीघर का घेराव किया। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए बिजलीघर के अंदर यार्ड में घुस गए तो स्टाफ ने समझाया कि बिजली चालू है लिहाजा यार्ड में न जाएं। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीओ आफिस में एसडीओ वीरेंद्र सिंह का घेराव किया और राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि बिजली संकट का समाधान न हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में अमन गुप्ता, राजेश लोधी, मनीष टाखुर, लेखराज सिंह, अरुण भैया, सौरभ गोविल सहित अन्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
गांधीगीरी
अलीगढ़ औद्योगिक व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सौरभ सिक्संस के नेतृत्व में बिजली संकट के विरोध में व्यापारी शनिवार को अलीगढ़ जोन के चीफ इंजीनियर आफिस पहुंचे। व्यापारियों ने गांधीगीरी करते हुए बिजली संकट के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम बुके भेंट किए। मांग की कि बुके को मुख्यमंत्री तक पहुंचा दिया जाए ताकि उन्हें जनता से किए वादे याद आ जाएं। बिजली कटौती के चलते ताला व हार्डवेयर उद्योग दम तोड़ रहा है। उद्यमी व श्रमिक दूसरे प्रदेशों को पलायन कर रहे हैं। इसके लिए प्रदेश मुखिया बधाई के पात्र हैं। गांधीगीरी में चेतन पांडेय, उमेश खन्ना, पंकज वार्ष्णेय, जयगोपाल वीआईपी, मनीष 99 सहित अन्य थे।
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में बेतहाशा बिजली कटौती पर वक्ताओं ने रोष व्यक्त किया। बिजली अधिकारियों को सबक सिखाने का निर्णय लिया। बैठक में संजय अग्रवाल, विजय शर्म, राजीव सिंह, हरिकिशन अग्रवाल, संजय पंडित, अनिल जलाली सहित अन्य मौजूद थे।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिनेश शर्मा, वीरीसिंह बंजारा, तारिक ख्वाजा, प्रमोद शर्मा ने बिजली संकट पर रोष व्यक्त किया है।
उ.प्र. कांग्रेस कमेटी की महासचिव रूही जुबैरी ने बिजली संकट पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने बिजली संकट का समाधान करने की मांग की है।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed