फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   फिर दहक उठा सूरज, तपिश ने झुलसाए शरीर

फिर दहक उठा सूरज, तपिश ने झुलसाए शरीर

Sat, 12 Jul 2014 05:31 AM IST
Aligarh
Aligarh Updated Sat, 12 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। कुछ दिन की राहत के बाद शुक्रवार को एक बार फिर सूरज दहक उठा। गर्मी की तपिश से शरीर झुलसने लगे। एक बार फिर भीषण गर्मी ने अपने होने का अहसास करा दिया। दोपहर को सड़कों पर लोगों का आना-जाना कम हो गया।
विज्ञापन

जून के आखिर में शहरवासियों को गर्मी से राहत मिल गई थी। तापमान में भी कमी आ गई थी। प्री मानसून की छिटपुट बारिश से मौसम खुशगवार हो गया था। लेकिन गुरुवार को चली गर्म हवाओं ने दोबारा से गर्मी की दस्तक दे दी थी। वहीं शुक्रवार को दहके सूरज ने तपिश का अहसास करा दिया। दिन में 11 बजे से ही मौसम गर्म हो गया था। राह चलते लोगों के हलक सूखने लगे थे। दोपहर एक बजे तक सड़क पर लोगों की आवाजाही भी कम हो गई थी। अधिकतम तापमान भी 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। वहीं न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों की मानें तो कमजोर हो चला मानसून अभी भी दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


बॉक्स
बारिश की दुआ के लिए उठे हाथ
बारिश न होने की चिंता अब चेहरों पर झलकने लगी है। जिसकी बानगी जुमा की नमाज के दौरान देखने को मिली। जुमा की नमाज में बारिश के लिए दुआ हुई। नमाज के बाद नमाजियों ने अल्लाह की बारगाह में हाथ उठाकर अपनी रहमत बरसाने की दुआ की। गरीब-मजलूम और मासूमों का हवाला देते हुए लोगों को गर्मी से निजात दिलाने की दुआ मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed