फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   फायरिंग कर बदमाश लूट ले गए मवेशी

फायरिंग कर बदमाश लूट ले गए मवेशी

Mon, 28 Apr 2014 05:30 AM IST
Aligarh
Aligarh Updated Mon, 28 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
इगलास। देहात क्षेत्र में मवेशी लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार रात को मवेशी लुटेरों ने थाना गोंडा के ग्राम नगला माधौ और भैैंया चामड़ में धावा बोल दिया और यहां से भैंस लूट ले गए। ग्रामीणों ने विरोध किया तो फायरिंग की। ग्रामीणों ने पुलिस को इस संबंध में पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुुंची। इससे ग्रामीणों में काफी रोष है।
विज्ञापन

थाना गोंडा के गांव नगला माधौ निवासी राजवीर सिंह की भैंस घर के सामने बंधी हुई थी। शनिवार की रात को गांव में टाटा 407 में सवार बदमाश आए और बाहर बंधी भैंस को खोलकर टाटा 407 में लाद लिया। इसी दौरान गांव में जगार हो गई तो ग्रामीणों ने बदमाशों को रोकने के लिए फायरिंग भी की, जवाब में बदमाशों ने फायरिंग करते हुए भैंस को लूट ले गए। इसके साथ ही ग्राम भैैंया चामड़ निवासी कप्तान की भी घर के सामने बंधी हुई थी। कप्तान की भैंस को बदमाश खोलकर ले गए। ग्रामीणों का आरोप है कि थाना गोंडा पुलिस को इस संबंध में सूचना दी गई, किंतु पुलिस ने इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की। इस घटना से ग्रामीण दहशत में हैं, ग्रामीणों का कहना है कि बदमाश आए दिन पशुओं को लूटकर ले जा रहे हैं। थाना पुलिस चोरों पर अंकुश लगाने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed