फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   शिक्षा जगत में व्याप्त भ्रष्टाचार पर चलेगी ‘झाड़ू’

शिक्षा जगत में व्याप्त भ्रष्टाचार पर चलेगी ‘झाड़ू’

Sat, 18 Jan 2014 05:44 AM IST
Aligarh
Aligarh Updated Sat, 18 Jan 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। आम आदमी पार्टी के जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। डिग्री कॉलेजों के शिक्षक, छात्र एवं कर्मचारी भी इससे अछूते नहीं है। शिक्षा जगत में व्याप्त भ्रष्टाचार की सफाई के लिए कई शिक्षक एवं छात्र नेता शनिवार को ‘झाड़ू’ थाम रहे हैं। इस कार्यक्रम में कुमार विश्वास के भाई विकास शर्मा भी शामिल होंगे। छात्र रालोद नेता जियाउर्रहमान भी अपनी टीम के साथ आप की सदस्यता ग्रहण करेंगे। शिक्षा जगत में नीचे से ऊपर तक भ्रष्टाचार एवं अव्यवस्था का आलम है। छात्रों के अंक पत्र में इसलिए गलती की जाती है कि उनका आर्थिक शोषण किया जा सके। पिछले चार साल से प्रदेश में शोध कार्य बंद हैं, पीएचडी में रजिस्ट्रेशन भी नहीं हो रहे हैं। इन सब कारणों से शिक्षक एवं छात्र ‘आप’ से उम्मीद लगाए बैठे हैं। शनिवार को डीएस कॉलेज शिक्षक संघ के सचिव डॉ. मुकेश भारद्वाज एवं छात्र रालोद नेता जियाउर्रहमान दल-बल के साथ ‘आप’ की सदस्यता ग्रहण करेंगे। डीएस कॉलेज, एसवी कॉलेज, टीकाराम गर्ल्स कॉलेज व एएमयू समेत जनपद के अन्य कॉलेजों के शिक्षक एवं छात्र महाजन पैलेस में शनिवार को आप से जुड़ने की विधिवत घोषणा करेंगे। शुक्रवार को आप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश सिसोदिया अन्य पदाधिकारियों के साथ डीएस कॉलेज पहुंचकर शिक्षक नेता डा. मुकेश भारद्वाज एवं छात्र नेता जियाउर्रहमान एवं अन्य छात्रों से मिले। शिक्षक नेता तो आप से लोकसभा चुनाव लड़ने की दावेदारी ठोकने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed