फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   रेलवे की टीम ने 12 क्विंटल लगेज पकड़ा

रेलवे की टीम ने 12 क्विंटल लगेज पकड़ा

Mon, 16 Dec 2013 05:42 AM IST
Aligarh
Aligarh Updated Mon, 16 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर रेलवे की टीम ने 12 क्विंटल अनबुक लगेज पकड़ा। अनबुक लगेज लाने वाली महिला प्लेटफार्म पर चीख-चीख कर कह रही थी कि वह पुलिस वालाें को पैसा देती है फिर भी उसका माल पकड़ लिया। उधर जानकारी मिलते ही सेल टैक्स विभाग के अफसर भी रेलवे के पार्सल घर पहुंच गए।
विज्ञापन

रविवार दोपहर प्लेटफार्म नंबर दो पर ईएमयू ट्रेन जैसे ही आकर रुकी, एक महिला ने उसमें से करीब 42 बोरों में माल उतारा। तभी रेलवे की चेकिंग टीम ने महिला से लगेज टिकट के बारे में पूछा।
विज्ञापन

इस पर महिला पहले तो टीम को टहताले रही। जब माल की जब्ती की कार्रवाई शुरू हुई तो वह प्लेटफार्म पर चीख-चीख कर कहने लगी पुलिस वालाें को पैसे देती है तो उसका माल क्योें पकड़ा जा रहा है। टीम ने महिला की एक न सुनी और सारा माल पार्सल में रखवा दिया। टीम ने माल का वजन किया तो 12 क्विंटल निकला। टीम ने उस पर 9360 रुपये जुर्माना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed