फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   गंगीरी में गैंगरेप के बाद महिला को 20 हजार में बेचा

गंगीरी में गैंगरेप के बाद महिला को 20 हजार में बेचा

Tue, 24 Sep 2013 05:36 AM IST
Aligarh
Aligarh Updated Tue, 24 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
गंगीरी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का छह अगस्त को नगला हिमाचल के दो लोग अपहरण कर ले गए। दोनों ने महिला को तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा और सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद दादों के गांव नगला अचला निवासी एक व्यक्ति को 20 हजार रुपये में बेच दिया। 20 सितंबर को पति ने उसे खोज निकाला। उसने महिला से दुष्कर्म करने वाले और उसे खरीदने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

गंगीरी, दादों, छर्रा, बरला क्षेत्र में गैर प्रांतों की लड़कियों की सौदेबाजी की धंधा लंबे समय से चल रहा है। दलाल धोखे से शादी रचाकर दूसरे प्रांत की लड़कियों को ले आते हैं और कुछ दिन अपने पास रखकर उन्हें बेच देते हैं। पुलिस भी इन दलालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती। ऐसी ही वारदात छह अगस्त को ममता (काल्पनिक नाम) के साथ हुई। उसके पति विनोद (काल्पनिक नाम) ने बताया कि ममता गांव से गंगीरी दवा लेने गई थी। जब वह दवा लेकर गांव लौट रही थी तो रास्ते में दोनों आरोपी बाइक लेकर आए और उसे गांव तक छोड़ने की बात कहने लगे। ममता उनकी बाइक पर बैठ गई। दोनों उसे गांव के पास जंगल में बने खंडहर में ले गए और पूरी रात बारी-बारी से दुष्कर्म किया। उसके बाद दोनों लोग ममता को अपनी बहन की ससुराल नगला गिरवर में ले गए। तीन दिन वहां रखने के बाद दोनों ने ममता का 20 हजार रुपये में नगला अचला के युवक से सौदा कर दिया। विनोद ने बताया कि वह ममता की तलाश करता रहा। 20 सितंबर को पता चला कि ममता नगला अचला में है। वह 21 सितंबर को अपने गांव के 20-25 लोगों के साथ वहां पहुंच गया और ममता को अपने साथ ले आया। ममता ने फिर आपबीती बताई। इस बारे में गंगीरी थाने के इंस्पेक्टर एसके यादव का कहना है कि मैं सोमवार को छुट्टी से लौटा हूं। मुझे मामले की जानकारी नहीं है। इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed