फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   35 हजार सफाईकर्मियों की संविदा पर होगी भर्ती

35 हजार सफाईकर्मियों की संविदा पर होगी भर्ती

Sun, 19 May 2013 05:30 AM IST
Aligarh
Aligarh Updated Sun, 19 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ (ब्यूरो)। शहरी निकायों में सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए प्रदेश में 35 हजार सफाईकर्मी संविदा पर भर्ती किए जाएंगे। ठेका प्रथा के सफाईकर्मियों के वेतन बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। रामपुर की तरह नगर निगम की गूलर रोड पोखर पर हुए अवैध कब्जे हटने चाहिए। प्रदेश के नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने शनिवार को लाल डिग्गी रोड स्थित डॉ. रजिया हुसैन के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कहा।
विज्ञापन

नगर निगम की गूलर रोड पोखर की 29 बीघा 16 विस्वा जमीन पर अवैध कब्जों के सवाल पर उन्होंने कहा कि रामपुर में सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे ध्वस्त करा दिए गए हैं, ठीक उसी तरह यह कब्जे भी हटने चाहिए। शिकायत मिलने पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। विकास मंत्री ने कहा कि मामला हाईकोर्ट पहुंचने पर कोर्ट का जो निर्णय होगा, उस पर अमल कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम में ठेका प्रथा के सफाईकर्मियों के वेतन बढ़ाने की मांग के संबंध में मंत्री का कहना था कि वेतन बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। शहरी निकायों से संविदा पर सफाईकर्मियों को छोड़कर बाकी को हटा दिया है। संविदा पर एक लाख सफाई कर्मी रखने की घोषणा की थी, पूर्व में 65 हजार सफाईकर्मी रखे जा चुके हैं, अब 35 हजार सफाईकर्मी और रखे जाएंगे। यहां पर नगर विकास मंत्री से मिलने जिलाधिकारी राजीव रौतेला भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed