फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एलआईसी एजेंट से 80 हजार लूटे

एलआईसी एजेंट से 80 हजार लूटे

Fri, 26 Apr 2013 05:30 AM IST
Aligarh
Aligarh Updated Fri, 26 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़। रामघाट रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के सामने बृहस्पतिवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने एलआईसी एजेंट का बैग लूट लिया, जिसमें करीब 80 हजार रुपये थे। दिनदहाडे़ हुई घटना से पुलिस सकते में आ गई और बाइकर्स को पकड़ने के लिए वाहनाें की चेकिंग शुरू करा दी।
विज्ञापन

बन्नादेवी थाना क्षेत्र के मोहल्ला त्रिमूर्ति नगर निवासी मंजीत सिंह राघव रामघाट रोड स्थित एलआईसी की सीबीओ ब्रांच प्रथम में एजेंट है। एलआईसी मंजीत ने बताया कि उसने बृहस्पतिवार की दोपहर समद रोड स्थित इलाहाबाद बैंक से एक लाख रुपये निकाले और बैग में रख लिए। इसके बाद वह रामघाट रोड स्थित एचडीएफसी बैंक में इसी रकम में से 20 हजार रुपये जमा कर दिए। मंजीत सिंह 80 हजार रुपये लेकर बैंक से बाहर निकला और साइकिल का ताला खोलने लगा। तभी काली पल्सर सवार बदमाशाें ने झपट्टा मारकर मंजीत से बैग छीना और किशनपुर की ओर भाग निकले। मंजीत ने बदमाशों का काफी दूर तक साइकिल से पीछा किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन

छिनैती की जानकारी मिलते ही सीओ तृतीय संसार सिंह मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंच गए और पीड़ित से पूछताछ की। उधर, पुलिस अफसराें ने बदमाशों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पीड़ित ने लूट के संबंध में थाना पुलिस को तहरीर दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed